{"_id":"629dc0990dfd1b2dae0d50b7","slug":"west-bengal-cabinet-passes-following-decisions-cm-mamata-banerjee-to-replace-gov-jagdeep-dhankhar-as-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: गवर्नर से कुलाधिपति का पद छीनने की तैयारी तेज, बंगाल कैबिनेट ने लगाई मुहर, अब विधानसभा की बारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: गवर्नर से कुलाधिपति का पद छीनने की तैयारी तेज, बंगाल कैबिनेट ने लगाई मुहर, अब विधानसभा की बारी
Mon, 06 Jun 2022 02:50 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:50 PM IST
सार
बंगाल कैबिनेट ने आज राज्य सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में सीएम ममता बनर्जी को नियुक्त करने के लिए निर्णय पारित किए।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और जगदीप धनखढ़
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुलाधिपति के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की छुट्टी जल्द हो जाएगी। इसके लिए आज बंगाल कैबिनेट ने राज्य सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में सीएम ममता बनर्जी को नियुक्त करने के लिए निर्णय पारित किए। बंगाल सरकार के इस कदम के बाद अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ का कुलाधिपति के पद से हटना तय है। हालांकि, अभी इस निर्णय को विधानसभा में पारित करवाना बाकी है।
विज्ञापन
राज्यपाल को 'अतिथि' या 'विजिटर' के तौर पर भी हटाने की तैयारी
पश्चिम बंगाल सरकार राज्यपाल जगदीप धनखड़ को राज्य के निजी विश्वविद्यालयों में 'अतिथि' या 'विजिटर' के तौर पर हटाने के लिए कानून में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की योजना इस पद पर राज्य के शिक्षा मंत्री को नियुक्त करने की है।
विज्ञापन
सीएम और राज्यपाल के बीच टकराव
बंगाल में सीएम ममता और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवाद नया नहीं है। कई मुद्दों पर दोनों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। ममता राज्यपाल पर सीधे केंद्र के आदेश थोपने का आरोप लगाती हैं। वहीं, राज्यपाल कहते हैं कि वह जो भी कार्य करते हैं वह संविधान के मुताबिक होता है। चाहे बात विधानसभा का सत्र बुलाने की हो या किसी नए विधायक को शपथ दिलाने की, बंगाल में तकरीबन हर मामले पर सियासी विवाद पैदा हो जाता है। चुनाव बाद राज्य में में हुई हिंसा को लेकर भी सीएम और राज्यपाल में टकराव हुआ था।
विज्ञापन