फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal bomb blast in North-24 Parganas One killed and one injured

खौफनाक: छठे चरण के मतदान से पहले बंगाल में फिर हिंसा, तीन जगह फेंके गए बम, एक की मौत

Thu, 22 Apr 2021 02:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, उत्तरी24 परगना
एजेंसी, उत्तरी24 परगना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Apr 2021 02:42 AM IST
सार

विधानसभा चुनावों के छठे चरण के मतदान से पहले उत्तरी 24 परगना जिले में तीन जगहों पर फेंके गए बम

विज्ञापन
West Bengal bomb blast in North-24 Parganas One killed and one injured
बम विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार (22 अप्रैल) को छठे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है लेकिन इससे पहले मंगलवार को राज्य में तीन जगहों पर बम फेंके जाने की घटना से एक बार फिर से खौफ का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार तीनों घटनाएं उन निर्वाचन क्षेत्रों में हुईं जहां पर बृहस्पतिवार को वोटिंग की जानी है। विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की जान तक चली गई।

विज्ञापन


टीटागढ़
उत्तर 24 परगना जिले के अंतर्गत आने वाले टीटागढ़ में मंगलवार की रात को एक डंपिंग ग्राउंड में क्रूड बम फेंका गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे के नीचे दबे दो व्यक्तियों को निकालकर बीएन बोस अस्पताल पहुंचाया, जहां 28 वर्षीय राजकिशोर जादव ने बुधवार तड़के सुबह दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल शख्स को कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन


बैरकपुर
टीटागढ़ में ही एक अन्य घटना में मंगलवार रात को उपद्रवियों ने शहर के एनजेएमसी जूट मिल क्षेत्र में कथित तौर पर कच्चे बम फेंके। टीटागढ़ बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र भाजपा नेता संतोष जेना के घर के करीब है। पुलिस बुधवार सुबह क्षेत्र में गई और दो जिंदा क्रूड बम बरामद किए। इन दो घटनाओं के बाद क्षेत्र तनाव में का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतदल
बम फटने की एक और घटना मंगलवार की रात को करीब एक बजे भाटापारा में भी हुई। यह एक नगरपालिका है जो जगतदल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह क्षेत्र भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ है। वह पहले सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य थे। इधर, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कोई बम बरामद नहीं हुआ। इलाके के लोगों का आरोप है कि इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी बृहस्पतिवार के दिन मतदान के दौरान उन्हें वोट डालने से रोकने के लिए दहशत पैदा करने की कोशिश कर रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इन घटनाओं के बाद टीटागढ़ और जगतदल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बल मतदाताओं में फिर से विश्वास जगाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे बृहस्पतिवार को अपना वोट डालें। बताते चलें कि बैरकपुर और जगतदल दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में 2016 में टीएमसी ने जीत हासिल की थी। जगतदल में टीएमसी ने सोमनाथ श्याम इचिनी को मैदान में उतारा है जबकि अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा के उम्मीदवार हैं।


वहीं, बैरकपुर में फिल्म निर्माता राज चक्रवर्ती टीएमसी के उम्मीदवार हैं और चंद्रमणि शुक्ला भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इसके बाद 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed