फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP workers protest against the ticket issue, clash with police

बंगाल चुनाव : टिकट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन जारी, पुलिस के साथ हुई झड़प

Tue, 16 Mar 2021 11:17 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 16 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP workers protest against the ticket issue, clash with police
भाजपा - फोटो : social media
पश्चिम बंगाल में पार्टी उम्मीदवारों के चयन को लेकर राज्यभर में विरोध जता रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। कई कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय के बाहर धरना भी दिया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ प्रत्याशियों पर पथराव किया, जिसके चलते पुलिस को कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


प्रत्याशियों का घेराव करने का प्रयास कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोका तो वे पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। प्रत्याशी वरिष्ठ नेताओं से मिलने कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। इस दौरान कम से कम छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


दक्षिण 24 परगना जिले की कैनिंग वेस्ट सीट के आए पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, ' हम कैनिंग वेस्ट सीट से अरनब राय की उम्मीदवारी तत्काल वापस लिए जाने की मांग करते हैं। वह केवल पांच दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस से आए उन नेताओं को टिकट दिया है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मगराहत सीट के पुराने भाजपा कार्यकर्ता रोनी मन्ना ने कहा, ' अगर उम्मीदवारों की इस सूची को संशोधित नहीं किया गया तो हम पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।'


भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सयंतन बसु ने कहा कि पार्टी आलाकमान इस मामले को देख रही है। भाजपा के कोलकाता कार्यालय के अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता रविवार शाम से ही कुछ प्रत्याशियों की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed