बंगाल में बवाल: कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, आगजनी और लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ आज पार्टी सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। राजधानी कोलकाता में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 'नाबन्ना चलो' आंदोलन कर रहे हैं और सचिवालय की तरफ बढ़ रहे हैं। पढ़े इससे जुड़े सभी अपडेट्सः
यह लोकतंत्र के लिए काला दिन- तेजस्वी सूर्या
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा, यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। दिनदहाड़े लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की हत्या ममता बनर्जी सरकार द्वारा की गई है। देश की सबसे भ्रष्ट सरकार पश्चिम बंगाल में है। राज्य में सिंडिकेट और कट मनी गवर्नमेंट की वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है।
बंगाल में उद्दंडता, अराजकता और खून-खराबा लोकतांत्रिक सिस्टम को शर्मसार करता है- नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि बंगाल में सरकार के संरक्षण में जिस तरह की उद्दंडता, अराजकता और खून-खराबा हो रहा है वो निश्चित तौर से किसी भी लोकतांत्रिक सिस्टम को शर्मसार करता है। अचंभे की बात है कि लोकतंत्र और जनतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देने वाली ब्रिगेड अब बंगाल के मामले पर खामोश है।
बंगाल में क्रूरता और राजनीतिक हिंसा में वृद्धि हुई है- जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार ने पिछले वाम शासन की तुलना में बेहतर काम किया है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ क्रूरता और राजनीतिक हिंसा में वृद्धि हुई है। बंगाल उसके प्रशासन के तहत जल रहा है, जो हिंसक तत्वों का संरक्षण करता है।
सत्ता में उनके गिने-चुने ही दिन बचे हैं- जेपी नड्डा
कोलकाता में भाजपा के 'नबन्ना चलो' कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई ममता बनर्जी की निराशा को दिखाता है। उन्हें पता है कि सत्ता में उनके गिने-चुने ही दिन बचे हैं।
भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है- रविशंकर प्रसाद
बंगाल में हो रहे बवाल पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, पार्टी द्वारा बताया गया कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई। आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं। भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं ममता जी और टीएमसी को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि पानी (वाटर कैनन) में कुछ रसायन का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण लोगों को उल्टी हो रही थी।
विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया
भाजपा के प्रदर्शनों को देखते हुए विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दोनों तरफ से वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। इसके साथ ही उनपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस बल जुटा हुआ है। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पुलिस हमारे लोगों पर लाठीचार्ज कर रही है। खिदिरपुर की तरफ से पथराव किया जा रहा है। क्या पुलिस उसे नहीं देख सकती? वहीं, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।
Police is lathi charging our people...Stone-pelting being done from Khidirpur side. Can't the police see that?: BJP leader Locket Chatterjee during BJP's 'Nabanna Chalo' agitation against the state government, in Kolkata pic.twitter.com/UtgACI8cLF— ANI (@ANI) October 8, 2020
पश्चिम बंगाल सरकार के भीतर डर है- कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार के भीतर डर है। इस कारण वह विरोध के बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों को भी नकारने में लगी है। राज्य सचिवालय को बंद कर दिया गया है। जहां तक मोदी जी या भाजपा की बात है तो हमें टीएमसी या ममता बनर्जी से किसी भी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा को बंगाल में जीरो मिलेगा, लेकिन हमने 18 सीटों पर जीत हासिल की। हम आने वाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे। आज के विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। विजयवर्गीय ने कहा, हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी ने हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है। पुलिस के साथ गुंडों ने हम पर पथराव किया है।
भाजपा महासचिव से जब प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क नहीं पहनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ता मास्क पहने हुए हैं। क्या नियम केवल हमारे लिए हैं? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं और हमें सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए समान नियम लागू नहीं होते हैं? गौरतलब है कि भाजपा के प्रदर्शनों की भनक लगते ही पश्चिम बंगाल सरकार ने सचिवालय नाबन्ना को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया। हावड़ा में स्थित इस सचिवालय को बंद करने की वजह सरकार ने कोरोना को देखते हुए सैनिटाइजेशन करवाना बताया है। इस कारण, आठ और नौ अक्तूबर को यहां कामकाज बंद रहेगा।
वहीं, भाजपा के प्रदर्शन से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नाबन्ना के आसपास धारा-144 लागू रहती है, लेकिन भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और भी सतर्क है। भाजपा की रैली को सचिवालय तक पहुंचने से रोकने के लिए नाबन्ना की तरफ आने वाले रास्तों पर पांच डीआईजी स्तर के अधिकारी तैनात हैं। दूसरी तरफ, भाजपा के 'नाबन्ना चलो' आंदोलन को देखते हुए हावड़ा में पुलिस द्वारा वाटर कैनन वाहन तैनात किए गए हैं और सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा, कोलकाता में हेस्टिंग्स में भारी पुलिस की तैनाती गई है।
बैरिकेडिंग को तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'नाबन्ना चलो' आंदोलन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसे तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
#WATCH Howrah: BJP workers try to break police barricade put in place to stop the Party's 'Nabanna Chalo' agitation against the alleged killing of party workers in the state; police use tear gas to bring the situation under control.#WestBengal pic.twitter.com/ChQdi0NYXj
— ANI (@ANI) October 8, 2020
ड्रोन से रखी जा रही प्रदर्शनकारियों पर नजर
कोलकाता में हेस्टिंग्स पर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
#WATCH West Bengal: Police use drone to keep a vigil on BJP workers protesting at Hastings in Kolkata as part of state-wide 'Nabanna Chalo' agitation launched by the party today against the alleged killings of their workers pic.twitter.com/vexs1wdc5H
— ANI (@ANI) October 8, 2020
टायर को आग के हवाले किया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हावड़ा में प्रदर्शन के दौरान बीच सड़क पर टायर में आग लगा दी है।
West Bengal: BJP workers set ablaze tires in Howrah during party's state-wide 'Nabanna Chalo' agitation against the alleged killings of its workers. pic.twitter.com/CxWNZ7NayL
— ANI (@ANI) October 8, 2020
भाजपा उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह हुए घायल
भाजपा के ‘नाबन्ना मार्च’ के दौरान हावड़ा के संतरागाछी में कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों, आंसू गैस का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लाठियां भांजी। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो घायल हो गए। भाजपा सूत्रों ने बताया कि कोलकाता और हावड़ा से ‘नाबन्ना’ तक दो-दो मार्च निकाले जा रहे थे।