फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Workers Death Case in West Bengal News: West Bengal: BJP workers march till secretariat, police forces deployed on a large scale

बंगाल में बवाल: कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, आगजनी और लाठीचार्ज

Thu, 08 Oct 2020 05:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 08 Oct 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
BJP Workers Death Case in West Bengal News: West Bengal: BJP workers march till secretariat, police forces deployed on a large scale
कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान आगजनी - फोटो : ANI

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ आज पार्टी सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। राजधानी कोलकाता में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 'नाबन्ना चलो' आंदोलन कर रहे हैं और सचिवालय की तरफ बढ़ रहे हैं। पढ़े इससे जुड़े सभी अपडेट्सः


यह लोकतंत्र के लिए काला दिन- तेजस्वी सूर्या 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा, यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। दिनदहाड़े लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की हत्या ममता बनर्जी सरकार द्वारा की गई है। देश की सबसे भ्रष्ट सरकार पश्चिम बंगाल में है। राज्य में सिंडिकेट और कट मनी गवर्नमेंट की वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है।

विज्ञापन


बंगाल में उद्दंडता, अराजकता और खून-खराबा लोकतांत्रिक सिस्टम को शर्मसार करता है- नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि बंगाल में सरकार के संरक्षण में जिस तरह की उद्दंडता, अराजकता और खून-खराबा हो रहा है वो निश्चित तौर से किसी भी लोकतांत्रिक सिस्टम को शर्मसार करता है। अचंभे की बात है कि लोकतंत्र और जनतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देने वाली ब्रिगेड अब बंगाल के मामले पर खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में क्रूरता और राजनीतिक हिंसा में वृद्धि हुई है- जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार ने पिछले वाम शासन की तुलना में बेहतर काम किया है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ क्रूरता और राजनीतिक हिंसा में वृद्धि हुई है। बंगाल उसके प्रशासन के तहत जल रहा है, जो हिंसक तत्वों का संरक्षण करता है। 

सत्ता में उनके गिने-चुने ही दिन बचे हैं- जेपी नड्डा
कोलकाता में भाजपा के 'नबन्ना चलो' कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई ममता बनर्जी की निराशा को दिखाता है। उन्हें पता है कि सत्ता में उनके गिने-चुने ही दिन बचे हैं।

भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है- रविशंकर प्रसाद
बंगाल में हो रहे बवाल पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, पार्टी द्वारा बताया गया कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई। आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं। भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं ममता जी और टीएमसी को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि पानी (वाटर कैनन) में कुछ रसायन का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण लोगों को उल्टी हो रही थी।

विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया
भाजपा के प्रदर्शनों को देखते हुए विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दोनों तरफ से वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। इसके साथ ही उनपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस बल जुटा हुआ है। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पुलिस हमारे लोगों पर लाठीचार्ज कर रही है। खिदिरपुर की तरफ से पथराव किया जा रहा है। क्या पुलिस उसे नहीं देख सकती? वहीं, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। 


पश्चिम बंगाल सरकार के भीतर डर है- कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार के भीतर डर है। इस कारण वह विरोध के बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों को भी नकारने में लगी है। राज्य सचिवालय को बंद कर दिया गया है। जहां तक मोदी जी या भाजपा की बात है तो हमें टीएमसी या ममता बनर्जी से किसी भी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा को बंगाल में जीरो मिलेगा, लेकिन हमने 18 सीटों पर जीत हासिल की। हम आने वाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे। आज के विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। विजयवर्गीय ने कहा, हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी ने हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है। पुलिस के साथ गुंडों ने हम पर पथराव किया है। 

भाजपा महासचिव से जब प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क नहीं पहनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ता मास्क पहने हुए हैं। क्या नियम केवल हमारे लिए हैं? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं और हमें सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए समान नियम लागू नहीं होते हैं? गौरतलब है कि भाजपा के प्रदर्शनों की भनक लगते ही पश्चिम बंगाल सरकार ने सचिवालय नाबन्ना को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया। हावड़ा में स्थित इस सचिवालय को बंद करने की वजह सरकार ने कोरोना को देखते हुए सैनिटाइजेशन करवाना बताया है। इस कारण, आठ और नौ अक्तूबर को यहां कामकाज बंद रहेगा। 

वहीं, भाजपा के प्रदर्शन से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नाबन्ना के आसपास धारा-144 लागू रहती है, लेकिन भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और भी सतर्क है। भाजपा की रैली को सचिवालय तक पहुंचने से रोकने के लिए नाबन्ना की तरफ आने वाले रास्तों पर पांच डीआईजी स्तर के अधिकारी तैनात हैं।  दूसरी तरफ, भाजपा के 'नाबन्ना चलो' आंदोलन को देखते हुए हावड़ा में पुलिस द्वारा वाटर कैनन वाहन तैनात किए गए हैं और सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा, कोलकाता में हेस्टिंग्स में भारी पुलिस की तैनाती गई है। 

बैरिकेडिंग को तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'नाबन्ना चलो' आंदोलन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन  प्रदर्शनकारियों ने इसे तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 
 


ड्रोन से रखी जा रही प्रदर्शनकारियों पर नजर
कोलकाता में हेस्टिंग्स पर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 
 
टायर को आग के हवाले किया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हावड़ा में प्रदर्शन के दौरान बीच सड़क पर टायर में आग लगा दी है। 
 
भाजपा उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह हुए घायल
भाजपा के ‘नाबन्ना मार्च’ के दौरान हावड़ा के संतरागाछी में कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों, आंसू गैस का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लाठियां भांजी। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो घायल हो गए। भाजपा सूत्रों ने बताया कि कोलकाता और हावड़ा से ‘नाबन्ना’ तक दो-दो मार्च निकाले जा रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed