फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP worker wife sexual harassment TMC demands punishment

बंगाल : भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, टीएमसी पर आरोप, सियासत गर्म

Tue, 10 Aug 2021 07:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, हावड़ा
एजेंसी, हावड़ा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Aug 2021 07:08 AM IST
सार

  • टीएमसी का कहना है कि वह पीड़ित परिवार के साथ है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए
  • नामजद पांच में से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है

विज्ञापन
West Bengal BJP worker wife sexual harassment TMC demands punishment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भाजपा कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि टीएमसी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसकी मूक पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं इस मामले को लेकर टीएमसी का कहना है कि वह पीड़ित परिवार के साथ है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता की एफआईआर पर नामजद पांच में से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार रात को हुई, जब महिला का पति और बड़ा बेटा घर पर मौजूद नहीं थे। महिला का उलुबेरिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके घर के सामने पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद सियासत गर्म
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पार्टी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि हावड़ा जिले के बगनान इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की 34 वर्षीय पत्नी को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बांधकर बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं दूसरी ओर टीएमसी हावड़ा जिलाध्यक्ष पुलक रॉय ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति, धर्म या नस्ल नहीं होती। हमारे राज्य में सभी अपराधियों को सजा दी जाती है। हम परिवार के साथ हैं और हम मांग करते हैं कि सभी दोषियों को सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed