फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP will launch extensive campaigns across 8 wards of the Bhabanipur constituency tomorrow

पश्चिम बंगाल: भवानीपुर उप-चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन, 80 नेता करेंगे कैपेनिंग

Sun, 26 Sep 2021 10:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Sep 2021 10:37 PM IST
सार

भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले सोमवार को प्रचार के आखिरी दिन भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के 8 वार्डों में भाजपा व्यापक अभियान चलाएंगी। इस दौरान भाजपा के 80 नेता 80 वार्डों में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
West Bengal BJP will launch extensive campaigns across 8 wards of the Bhabanipur constituency tomorrow
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। 30 सितंबर को इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। इससे पहले सोमवार को प्रचार के आखिरी दिन भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के 8 वार्डों में भाजपा व्यापक अभियान चलाएंगी। इस दौरान भाजपा के 80 नेता 80 वार्डों में प्रचार करेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, देबाश्री चौधरी, अर्जुन सिंह और स्वप्न दासगुप्ता उन नेताओं में शामिल हैं, जो भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के प्रचार में भाग लेंगे।

विज्ञापन


भाजपा से पहले अभिषेक ने खोला मोर्चा
इससे पहले टीएमसी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भी जमकर कोसा। उन्होंने उन्होंने ममता बनर्जी को विदेश दौरे की अनुमति नहीं के लिए भी भाजपा को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने भवानीपुर में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की हालत देखिए। वहां पर भाजपा तालिबान स्टाइल में शासन चला रही है। लोगों को आजादी नहीं है। योगी आदित्यनाथ ही सबकुछ तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता को विश्व शांति से जुड़ी मीटिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी। केंद्र सरकार ने ममता को इसलिए नहीं जाने दिया क्योंकि वह मोदी से ज्यादा मशहूर हैं।
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने किया बनर्जी पर पलटवार
वहीं, सुवेंदु अधिकारी ने पलटवार करते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी को 2024 का इंतजार करना चाहिए। 2019 के लोकसभा चुनावों में ममता बनर्जी को 'यूनाइटेड इंडिया' के चेहरे के रूप में पेश करने का नतीजा सभी जानते हैं। पीएम मोदी के साथ किसी भी राजनीतिक नेता की तुलना नहीं की जा सकती। उन्हें अन्य राज्यों में नोटा से कम वोट मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed