फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: BJP reaches Supreme Court for central force in civic elections, read important national news

पश्चिम बंगाल : निकाय चुनाव में केंद्रीय बल के लिए भाजपा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, पढ़ें देश की चार महत्वपूर्ण खबरें

Fri, 03 Dec 2021 07:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 07:01 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में होने वाले निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग लेकर भाजपा सुप्रीम कोर्ट पहुंची। पार्टी राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सामने भी यह मुद्दा उठा चुकी है।
 

विज्ञापन
West Bengal: BJP reaches Supreme Court for central force in civic elections, read important national news
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में होने वाले निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग लेकर भाजपा ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सामने भी यह मुद्दा उठा चुकी है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य में 2018 में हुए पंचायत चुनावों और पिछले निकाय चुनावों के दौरान हिंसा हुई थी। केंद्रीय बलों की तैनाती होने पर ही पार्टियों को प्रचार और वोटरों को मतदान का अधिकार मिल सकता है। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

निलंबित डिप्टी एसपी पर दुष्कर्म का आरोप

राजस्थान पुलिस में महिला कांस्टेबल ने निलंबित डिप्टी एसपी विजय शंकर शर्मा व लुहाड़ा गांव के पूर्व सरपंच बद्री आर्या पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप हैं कि दोनों ने पिछले महीने यूपी के वृंदावन में एक धर्मशाला में उसका यौन उत्पीड़न किया। 

स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को मिलकर बढ़ाएंगे भारत और यूरोपीय संघ  

भारत और यूरोपीय संघ मिलकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। बुधवार को एनर्जी पैनल की बैठक में इस पर चर्चा हुई। इसमें कहा कि पवन ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड, भंडारण, बिजली बाजार के डिजाइन और ऊर्जा परियोजनाओं पर सहयोग होगा। वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। दोनों पक्ष भारत-ईयू ऑफशोर विंड कारोबार व निवेश समिट का आयोजन 2022 की पहली छमाही में करेंगे। 

विज्ञापन

डीएम-एसपी के लिए मंत्री की कार रोकी

बिहार विधानसभा के शीत सत्र के दौरान श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार की गाड़ी को रोककर डीएम और एसपी के वाहन को निकालने को लेकर हंगामा हुआ। मंत्री ने सदन में कहा कि एसपी-डीएम की गाड़ी को निकालने के लिए हमारी कार को रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed