फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal BJP President Jagat Prakash Nadda said, Mamata led government that is working on the idea of divide and rule in Siliguri

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- जल्द लागू होगा सीएए, कोरोना की वजह से हुई देरी

Mon, 19 Oct 2020 08:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 19 Oct 2020 08:02 PM IST
सार

  • नड्डा ने कहा, भाजपा समाज को जोड़ने का कार्य करती है
  • कहा, ममता सरकार फूट डालो, राज करो पर काम कर रही 

विज्ञापन
west bengal BJP President Jagat Prakash Nadda said, Mamata led government that is working on the idea of divide and rule in Siliguri
पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक बैठक के दौरान ममता सरकार पर निशाना साधा।नड्डा ने कहा कि हमारी नीति सभी के विकास के लिए है। वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो फूट डालो और राज करो के विचार पर काम कर रही हैं। वहीं नड्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को बहुत जल्द लागू किया जाएगा।कोविड-19 महामारी के कारण इस कार्य में देरी हुई है। 
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पार्टी हित के लिए काम करती हैं। तृणमूल कांग्रेस सरकार राज्य में फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सबका साथ- सबका विकास' की नीति पर काम कर रहे हैं। मोदी सरकार समावेशी नीति पर काम कर रही है, सभी के विकास के लिए काम कर रही है।भाजपा समाज को जोड़ने का कार्य करती है, जबकि तृणमूल कांग्रेस समाज को तोड़ने का कार्य कर रही है।उन्होंने विश्वास जताया कि 2021 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा अगली सरकार बनाएगी क्योंकि राज्य की जनता टीएमसी सरकार की हिंसा और धन-संस्कृति से तंग आ चुकी है।

विज्ञापन


सीएए को जल्द लागू किया जाएगा :
नड्डा ने कहा कि आप सभी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का लाभ मिलेगा। इसे संसद में पारित किया गया है। कोरोना महामारी के चलते इसके कार्यान्वयन में देरी हुई है। लेकिन जैसे-जैसे हालत सुधर रहे हैं, इसके कार्यान्वयन पर काम चल रहा है। सीएए को बहुत जल्द लागू किया जाएगा। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता ने हिंदू समाज के प्रति आघात किया : 
पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के राज में इतने समय तक हिन्दू समाज के प्रति आघात किया गया।अब जब समझ में आ गया, तो हर समाज को जोड़ने के लिए फुसलाने का प्रयास हो रहा है। ये वो लोग हैं जो केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं, सिर्फ सत्ता में रहने के लिए राजनीति करते हैं।


किसानों को लाभ से वंचित रखा :
नड्डा ने किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को राज्य में लागू न करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को आड़े हाथों लिया। नड्डा ने सिलीगुड़ी में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ममता ने राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू नहीं होने दिया, जिससे बंगाल के 76 लाख किसानों को इससे वंचित रखा गया है। इसी प्रकार राज्य के लोग आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब पश्चिम बंगाल के लोगों का जिम्मा बनता है कि अप्रैल में भाजपा को लाओ, एक महीने में हम इसे लागू करके देंगे। 

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जनसमूह अपने परंपरागत वेशभूषा में उनका स्वागत करते देखे गए। नड्डा एयरपोर्ट से निकलकर सड़क मार्ग से नौकाघाट स्थित पंचानन बरमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिलीगुड़ी थाना के निकट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर सीधे पार्टी पदाधिकारियों के उत्तर बंगाल सम्मेलन में पहुंचे।नड्डा ने सोमवार को स्थानीय सेवक रोड स्थित एक होटल में उत्तर बंगाल के भाजपा सांसदों, जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अगले वर्ष होने वाले राज्य विधान सभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed