{"_id":"5bd4e44dbdec225e69657f4f","slug":"west-bengal-bjp-plans-nrc-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भाजपा ने बनाई एनआरसी पर प्रचार अभियान की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भाजपा ने बनाई एनआरसी पर प्रचार अभियान की योजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 28 Oct 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
एनआरसी
अगले आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान की योजना बनाई है। पार्टी इसके तहत अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के साथ ही इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सरकार के दोहरे मानदंड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सायंतन बसु ने शनिवार को यहां इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वोटरों को बांग्लादेश से लगातार बढ़ती घुसपैठ के खतरों से आगाह किया जाएगा। इसके साथ ही उनको यह भी समझाया जाएगा कि एनआरसी से ही घुसपैठ की समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
विज्ञापन