{"_id":"63dfe194247a8c0ea01506c6","slug":"west-bengal-bjp-mla-kanjeelal-joined-trinamool-congress-abhishek-banerjee-gave-party-membership-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा विधायक कांजीलाल, अभिषेक बनर्जी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा विधायक कांजीलाल, अभिषेक बनर्जी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
Sun, 05 Feb 2023 10:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:34 PM IST
सार
सुमन कांजीवाल अलीपुरद्वार के फालाकाटा भाजपा के जिला सचिव थे। कांजीलाल उस समय भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
सुमन कांजीलाल ने थामा टीएमसी का दामन
- फोटो : ट्विटर/ एआईटीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक सुमन कांजीलाल रविवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। टीएमसी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। वे अलीपुरद्वार के विधायक हैं। काफी लंबे समय से भाजपा विधायक के के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। आज टीएमसी ने बयान जारी कर सुमन के टीएमसी में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
सुमन कांजीवाल अलीपुरद्वार के फालाकाटा भाजपा के जिला सचिव थे। कांजीलाल उस समय भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांजीलाल के भाजपा छोड़कर जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर, टीएमसी नेता सुप्रियो चांद ने दावा किया कि टीएमसी में और आठ लोग शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 8 से शुरू हो रहा है। इससे पहले सुमन का तृणमूल में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।