West Bengal: मेरा TMC में शामिल होने का कोई इरादा नहीं, भाजपा विधायक हिरन चटर्जी ने अटकलों को किया खारिज
खड़गपुर सदर सीट से भाजपा विधायक चटर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब कोई ईमानदार व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का झंडा नहीं उठाएगा। वह पार्टी चोरों, भ्रष्ट लोगों का संगठन बनकर रह गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक हिरन चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने शनिवार को टीएमसी को 'चोरों की पार्टी' बताते हुए कहा कि वह उसमें नहीं जाना चाहते। अभिनेता से नेता बने भाजपा नेता ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ उनकी जो तस्वीर सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
उन्होंने कहा कि वह 2021 की शुरुआत में भाजपा में शामिल होने से पहले बनर्जी से आखिरी बार मिले थे। खड़गपुर सदर सीट से भाजपा विधायक चटर्जी ने इस दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि 'अब कोई ईमानदार व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का झंडा नहीं उठाएगा। वह पार्टी चोरों, भ्रष्ट लोगों का संगठन बनकर रह गई है। मेरा तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कई ईमानदार नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
अभिषेक बनर्जी ने किया ये दावा
भाजपा विधायक चटर्जी के दावों पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो वह मामला दर्ज करा सकते हैं।
अभिषेक बनर्जी ने अपने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर मेरी तस्वीर से छेड़छाड़ की गई होती, जैसा कि हिरन ने दावा किया है, तो मैं संभावित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराता। हिरन को ऐसा करने से कौन रोक रहा है। उन्हें मामला दर्ज कराने दें।