{"_id":"615eca128ebc3e334a5ec6aa","slug":"west-bengal-bjp-leader-sabyasachi-dutta-joins-trinamool-congress-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को झटका: सब्यसाची दत्ता ने की तृणमूल में वापसी, कहा- जो भी हूं ममता बनर्जी की वजह से हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा को झटका: सब्यसाची दत्ता ने की तृणमूल में वापसी, कहा- जो भी हूं ममता बनर्जी की वजह से हूं
Thu, 07 Oct 2021 03:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 07 Oct 2021 03:51 PM IST
सार
पिछले साल तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सब्यसाची दत्ता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद एक बार फिर तृणमूल के खेमे में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए सब्यसाची दत्ता
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा को झटका देते हुए सब्यसाची दत्ता बुधवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम और पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में दत्ता, टीएमसी में शामिल हुए। इससे पहले आज ही दत्ता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
तृणमूल में शामिल होने के बाद सब्यसाची दत्ता ने ममता बनर्जी की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि मैं जो भी हूं या मुझे जो भी मिला है, यह सब ममता बनर्जी की वजह से है। उन्होंने कहा कि समझने में कुछ समस्याएं थीं जिसके चलते मैंने टीएमसी छोड़ी थी। टीएमसी में दत्ता की वापसी की अटकलें पिछले कुछ सप्ताह से चल रही थीं।
विज्ञापन