रद्द होगा ममता का नामांकन?: भाजपा के चुनावी एजेंट की शिकायत- सीएम ने खुद पर दर्ज आपराधिक मामले छिपाए
चिट्ठी में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक ममता पर असम के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुए थे। इनमें कुछ केस अप्रैल-मई में चुनाव से पहले भी दर्ज कराए गए। आरोप है कि इन्हीं केसों का जिक्र अपने एफिडेविट में नहीं किया।
विस्तार
भवानीपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के चुनावी एजेंट ने यहां के रिटर्निंग अफसर को चिट्ठी लिख कर ममता बनर्जी के नामांकन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि ममता ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें उन्होंने अपने ऊपर चल रहे पांच आपराधिक मामलों का जिक्र नहीं किया। भाजपा एजेंट सजल घोष ने अपनी चिट्ठी में उन मामलों का भी जिक्र किया और बताया कि उन पर कहां-कहां केस दर्ज हैं।
चिट्ठी में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक ममता पर असम के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुए थे। इनमें कुछ केस अप्रैल-मई में चुनाव से पहले भी दर्ज कराए गए। आरोप है कि इन्हीं केसों का जिक्र अपने एफिडेविट में नहीं किया। हालांकि, इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि अगर ममता बनर्जी का वास्तव में इन आरोप पत्रों में नाम है तो उन्हें एफिडेविट में सिर्फ मामलों का खुलासा करने की आवश्यकता थी।
भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने एक दिन पहले ही भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, जबकि ममता बनर्जी ने 10 सितंबर को नामांकन भरा था। भवानीपुर में 30 सितंबर को मतदान होगा और परिणाम तीन अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस सीट से वकील श्रीजीब विश्वास को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है।
West Bengal: Election agent of BJP candidate for Bhabanipur constituency Priyanka Tibrewal writes to Returning Officer, objecting nomination/declaration filed by TMC's candidate & CM Mamata Banerjee, failing to disclose particulars of pending criminal proceedings against her pic.twitter.com/hhLIgyYZ2X
— ANI (@ANI) September 14, 2021
चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देजर राज्य में सेंट्रल फोर्स की 15 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। वहीं राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव होंगे। नतीजे 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
15 companies of Central forces will be deployed for area domination ahead of West Bengal by-polls: Election Commission Sources
— ANI (@ANI) September 14, 2021