फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal: bjp complains election commission about mamata banerjee, she said commission not hearing us

बंगाल: भाजपा ने आयोग से की ममता की शिकायत, बनर्जी ने कहा- हमारी सुनवाई नहीं हो रही

Wed, 31 Mar 2021 06:59 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 31 Mar 2021 06:59 PM IST
सार

भाजपा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी अपनी रैलियों में संबोधन के दौरान भगवा दल के समर्थकों को धमकी दे रही हैं। 

विज्ञापन
west bengal: bjp complains election commission about mamata banerjee, she said commission not hearing us
ममता बनर्जी और अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान जोरों पर है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच जहां एक ओर भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ निवार्चन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी रोज आयोग से भाजपा की शिकायत कर रही है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


भाजपा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी अपनी रैलियों में संबोधन के दौरान भगवा दल के समर्थकों को धमकी दे रही हैं। भगवा दल ने अपनी शिकायत में कहा है कि बनर्जी ने एक चुनाव सभा में भाजपा समर्थकों को यह कहकर धमकी दी कि एक दिन अर्धसैनिक बल वापस चले जाएंगे और तब प्रतिद्वंद्वियों को कौन बचाएगा।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग को मंगलवार को लिखे पत्र में भाजपा ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग की 'अग्र सक्रिय भूमिका' के बावजूद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की टिप्पणियों की वजह से पिछले कुछ दिनों में बंगाल में 'बड़े पैमाने पर हिंसा' की खबरें मिली हैं। भाजपा ने अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो का उल्लेख किया है, जो 29 मार्च को नंदीग्राम में हुई बनर्जी की सभा का बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में बनर्जी के हवाला देते हुए कहा गया है कि बैठक में उन्होंने कहा कि एक दिन केंद्रीय अर्धसैनिक बल वापस चले जाएंगे, लेकिन वह बंगाल में रहेंगी। तब उनके प्रतिद्वंद्वियों को कौन बचाएगा। इस पत्र पर भाजपा नेताओं-शिशिर बाजौरिया, अर्जुन सिंह और प्रताप बनर्जी के हस्ताक्षर हैं। 

इसमें कहा गया है कि इस तरह के बयान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए खतरा हैं... और इन्हें आयोग के संज्ञान में लाया गया है। भाजपा ने बनर्जी के भाषण को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी करार दिया। चुनाव आचार संहिता राजनीतिक दलों से मतदाताओं का डराने-धमकाने जैसे कृत्य न करने को कहती है।

भाजपा ने कहा कि धमकी देना और भय उत्पन्न करना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का ही उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह एक आपराधिक कृत्य और एक चुनाव अपराध भी है जिस पर तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

वीडियो क्लिप का जिक्र करते हुए पत्र में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार मतदाताओं पर हमले, चुनाव एजेंटों को मतदान केंद्रों में घुसने से रोकने और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है।

हम हर दिन चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे : बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि हम हर दिन चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं लेकिन वे हमारी बात नहीं सुन रहे। वे केवल भाजपा की बातें सुन रहे हैं।
 

ममता ने पत्र लिखकर कहा- एकजुट होने का समय आ गया

ममता बनर्जी ने बुधवार को सोनिया गांधी, शरद पवार, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि मेरा मानना है कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ एकजुट होकर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने का समय आ गया है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed