फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP candidate from Krishnanagar, Amitra Roy, has assets worth Rs 554 crore

LS Polls 4th Phase: बंगाल में भाजपा उम्मीदवार अमित्रा सबसे अमीर, टीएमसी के सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी करोड़पति

Sun, 05 May 2024 04:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 04:54 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए चुनाव मैदान में उतरीं कृष्णानगर से भाजपा उम्मीदवार अमित्रा रॉय सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। रॉय के पास 554 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 210 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
West Bengal BJP candidate from Krishnanagar, Amitra Roy, has assets worth Rs 554 crore
भाजपा प्रत्याशी अमित्रा रॉय - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए चुनाव मैदान में उतरीं कृष्णानगर से भाजपा उम्मीदवार अमित्रा रॉय सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वहीं, टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों के अलावा, आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 21 उम्मीदवारों के पास भी एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। सूची में सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार टीएमसी और दूसरे नंबर पर बीजेपी के हैं। वहीं, सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार हैं। 

विज्ञापन

वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीदवारों के हलफनामों से पता चला है कि आठ लोकसभा सीटों पर कुल 75 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में से भाजपा प्रत्याशी रॉय सबसे अमीर हैं। उनके पास 554 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि, टीएमसी के आसनसोल से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जिनकी कुल संपत्ति 210 करोड़ रुपए है। वहीं, बहरामपुर से उम्मीदवार यूसुफ पठान की कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपए है। पठान अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन


टीएमसी के सात, बीजेपी के छह प्रत्याशी करोड़पति
अगर, पार्टी की बात करें तो टीएमसी पहले नंबर पर है। टीएमसी के सात उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, भाजपा दूसरे नंबर पर है, जिसके छह उम्मीदवार 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति रखते हैं। एसयूसीआई (सी), कांग्रेस और सीपीआई (एम) के दो-दो उम्मीदवारों के पास भी 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा बसपा और इंडियन नेशनल सोशलिस्ट एक्शन फोर्सेज के एक-एक उम्मीदवार को भी इस सूची में जगह मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
13 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले 

वहीं, सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में राणाघाट के निर्दलीय उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार का नाम टॉप पर है। उनके पास केवल 3,587 रुपए की ही संपत्ति है, जो इस चरण में किसी भी उम्मीदवार के लिए सबसे कम है। इसके अलावा, 13 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

इन सीटों पर 13 मई को मतदान 
बता दें कि पश्चिम बंगाल की आसनसोल, बहरामपुर, बर्धमान पूर्व, बीरभूम, बोलपुर, बर्धमान-दुर्गापुर, कृष्णानगर और राणाघाट में 13 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed