{"_id":"65907f74fb5680daba00a705","slug":"west-bengal-bjp-appoints-lok-sabha-incharges-for-42-constituencies-ahead-of-ls-polls-2024-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बंगाल में 42 सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बंगाल में 42 सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त
Sun, 31 Dec 2023 02:07 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:07 AM IST
सार
दार्जिलिंग के लिए बिशाल लामा को प्रभारी और सुकर मुंडा व गोबिंद रॉय को संयुक्त प्रभारी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूती देने के अभियान में भाजपा ने ये नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सभी 42 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को यह घोषणा की। पार्टी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, नित्यानंद मुंशी को जलपाइगुड़ी का प्रभारी बनाया गया है। आनंदमय बर्मन संयुक्त प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
अमिताव मोइत्रा को कूचबिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सुशील बर्मन अलीपुरद्वार के प्रभारी बने हैं और सुशांत रावा को उनके साथ संयुक्त प्रभारी नियुक्त किया गया है। दार्जिलिंग के लिए बिशाल लामा को प्रभारी और सुकर मुंडा व गोबिंद रॉय को संयुक्त प्रभारी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूती देने के अभियान में भाजपा ने ये नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन