पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी बोलीं- नक्सलियों से ज्यादा खतरनाक है भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासत जोरों पर है। राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबारी जंग तेज होती जा रही है। पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नक्सलियों से कहीं ज्यादा खतरनाक है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पुरुलिया की रैली में कहा कि जो लोग भाजपा में जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, लेकिन हम अपना सिर भाजपा के सामने नहीं झुकाएंगे।
ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा और सीपीएम पार्टी हमारी बैठकों में अपने आदमियों को भेजकर उपद्रव मचाने का काम कर रही हैं। अब हम भी इन पार्टियों की बैठक में अपने आदमियों को भेजकर इनकी बैठकों में बवाल करेंगे। ममता ने भाजपा पर लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने लोकसभा में भाजपा के लिए मतदान किया, लेकिन क्या आपका सांसद आपसे मिलने जाता है? क्या उन्होंने आपको कुछ दिया है? वे चुनाव से पहले झूठे वादे करेंगे और एक बार चुनाव खत्म हो जाएगा तो वे भाग जाएंगे।
I have been seeing for a few days that some people are being sent by BJP to create disturbance in our meeting. Now I will send some people to disturb BJP, CPM meetings: West Bengal CM Mamata Banerjee, in Purulia pic.twitter.com/XhiKkrxMcL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 19, 2021
बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के पार्टी को अलविदा कह देने पर कहा, 'राजनीति गंभीर विचारधारा है, दर्शन है; कोई व्यक्ति कपड़े तो रोज बदल सकता है लेकिन अपनी विचारधारा नहीं।'
टीएमसी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ''एक दलित परिवार ने बताया कि हमने भाजपा नेताओं को अपनी जेब से खाना खिलाया, हम राशि का भुगतान कहां से करें? ऐसे में मैं अपने कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहूंगी कि अगर आप ऐसा कुछ देखें, तो उसका भुगतान करें। अगर कोई आपको वोट देने के लिए पैसे देता है, तो पैसे लें।''
ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा क्षेत्र में कम मीडिया में अधिक रहती है। भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्ष को डराने और धमकाने के लिए वे (भाजपा ) आईटी सेल का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने फर्जी खबरें फैलाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। भाजपा नक्सलियों से कहीं ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने (भाजपा) बिरसा मुंडा का अपमान किया।