{"_id":"63baabe417b25a43921071fa","slug":"west-bengal-big-success-for-bsf-arrested-two-smugglers-with-gold-biscuits-worth-two-crores-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Sun, 08 Jan 2023 05:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:11 PM IST
सार
जब्त सोने के बिस्किट का वजन 3,499.14 ग्राम है और जिनकी अनुमानित कीमत 1,93,81,739 रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो. फरहद (बस चालक) और मो. अमर फारूक (परिचालक), बांग्लादेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
Gold
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ के जवानों ने ढाका से कोलकाता आ रही एक बस से करीब दो करोड़ रुपए के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बस के चालक और परिचालक को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, पेट्रापोल को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
145वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी के जवानों को खबर मिली की एक बस जोकि अगरतला से ढाका होती हुई कोलकाता आ रही है, उसमें सोने की तस्करी होने वाली है। कंपनी कमांडर ने एक सर्च पार्टी गठित की और बस को आईसीपी में रुकवाया। बस की तलाशी लेने पर उसके लगेज कंपार्टमेंट में 30 सोने की बिस्किट बरामद हुए। जवानों ने तुरंत बस चालक, परिचालक, बस और सोने को मौके पर जब्त कर लिया और आगे की पूछताछ के लिए आईसीपी में लेकर आए।
विज्ञापन
जब्त सोने के बिस्किट का वजन 3,499.14 ग्राम है और जिनकी अनुमानित कीमत 1,93,81,739 रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो. फरहद (बस चालक) और मो. अमर फारूक (परिचालक), बांग्लादेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में तस्करों ने बताया वे तस्करी में काफी दिनों से लिप्त हैं। ये बिस्किट उन्हें बांग्लादेशी तस्कर मो. कमल, निवासी ढाका ने दिए थे। उन्हें इसे मो. जमाल, निवासी न्यू मार्केट, कोलकाता को सौंपना था। पकड़े गए तस्करों और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, पेट्रापोल को सौंप दिया गया।