फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal assembly passes motion condemning Manipur violence

West Bengal: विधानसभा में मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रस्ताव पारित; BJP ने किया बॉयकॉट, सुवेंदु ने कही यह बात

Mon, 31 Jul 2023 05:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 05:00 PM IST
सार

West Bengal: भाजपा के विरोध के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को मणिपुर में हिंसा की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने विधानसभा सत्र के दूसरे चरण में सदन में प्रस्ताव पढ़ा। 

विज्ञापन
West Bengal assembly passes motion condemning Manipur violence
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

भाजपा के विरोध के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को मणिपुर में हिंसा की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने विधानसभा सत्र के दूसरे चरण में सदन में प्रस्ताव पढ़ा। प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसाग्रस्त राज्य में स्थिति से निपटने में भाजपा और केंद्र सरकार की भूमिका की निंदा की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को मणिपुर पर बयान देना चाहिए। यह शर्म की बात है कि प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जा सकते।' बनर्जी ने कहा, 'अगर प्रधानमंत्री मणिपुर में शांति बहाल करने में असमर्थ हैं, तो हमें (इंडिया को) शांति बहाल करने की अनुमति दी जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'चर्चा अवैध है क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है।' उन्होंने कहा, 'हम मणिपुर पर चर्चा की अनुमति देने के इस अवैध फैसले के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे। यह संघीय ढांचे के लोकाचार के खिलाफ है।' चर्चा में भाग लेने वाली भाजपा ने मुख्यमंत्री के भाषण के बाद सदन से बॉयकॉट किया।

विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मैंने सदन के अंदर भी कड़ा विरोध किया और बाहर भी प्रदर्शन करूंगा। यह एक विचाराधीन मामला है और यह सुप्रीम कोर्ट में है। उन्होंने (टीएमसी) गैरकानूनी काम किया है। हमारा वोट देने का अधिकार छीन लिया गया है।

एनसीडब्ल्यू की टीम हावड़ा रवाना, मालदा भी जाएगी
इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम अध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ हावड़ा जा रही है। टीम यहां महिला के खिलाफ क्रूरता के भयानक मामले की जांच करेगी। एनसीडब्ल्यू ने एक ट्वीट में कहा कि इसके बाद वे मालदा जाएंगे, जहां कुछ दिन पहले इसी तरह की एक घटना में दो आदिवासी महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया। एनसीडब्ल्यू के ट्वीट में लिखा कि एनसीडब्ल्यू की टीम चेयरपर्सन के साथ कोलकाता में है और एक महिला के साथ राजनीतिक गुंडों द्वारा बेरहमी से मारपीट, छेड़छाड़ और निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने के भयावह मामले की जांच करने के लिए हावड़ा जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed