{"_id":"60767b698ebc3e8ca62a476f","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-why-is-fifth-phase-of-elections-are-important-for-mamata-benerjee-and-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: पांचवें चरण की 45 सीटों के मतदान पर सबकी नजर, जानिए क्या कहता है चुनावी इतिहास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: पांचवें चरण की 45 सीटों के मतदान पर सबकी नजर, जानिए क्या कहता है चुनावी इतिहास
Wed, 14 Apr 2021 10:56 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:56 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल यानी शनिवार को पांचवें चरण का चुनाव होना है। वहीं ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया 24 घंटे का प्रतिबंध खत्म हो चुका है और इसके बाद से ममता बनर्जी पीएम मोदी पर हमलावर होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल चुनाव में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब चार चरणों के चुनाव और बाकी हैं। ऐसे में ममता बनर्जी ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी कमर कस ली है और चुनाव आयोग की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के बाद वह पीएम मोदी पर हमलावर होती दिखीं।
विज्ञापन
पांचवें चरण का चुनाव ममता के लिए क्यों जरूरी है?
शनिवार को राज्य में पांचवें चरण का चुनाव है और यह चरण ममता बनर्जी के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। शनिवार को पांचवें चरण के लिए बंगाल की 45 सीटों पर चुनाव होना है। बता दें कि इस चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा बड़ा कारण यह है कि जिन 45 सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होना वहां 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को टीएमसी की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे।
विज्ञापन
इन 45 सीटों में से टीएमसी ने जीती 23 सीटें
इन सीटों के वोट मिला दिए जाएं तो भाजपा ने यहां 45 फीसदी मतदान हासिल किया था तो वहीं टीएमसी को 41.5 फीसदी वोट मिला था। हालांकि टीएमसी को यहां 23 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा को 22 सीटें मिली थीं। साल 2016 में भी टीएमसी ने इनमें से 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि साल 2011 में पार्टी इससे पांच सीटें कम मिली थी।
विज्ञापन
17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान
ऐसे में अगर टीएमसी को 45 सीटों पर सफलता नहीं मिलती है तो यह उसकी प्रतिष्ठा पर सवाल उठने जैसा हो सकता है। बंगाल में 27 मार्च से चुनाव शुरू हुए थे और अब 17 अप्रैल को पांचवें चरण का चुनाव होना है। वहीं छठें चरण का चुनाव 22 अप्रैल और सातवें चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होना है। यही नहीं 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान किया जाएगा।