फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021: Today Union Minister Amit Shah Will address 6 programs including 3 road shows

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: गृहमंत्री अमित शाह छह सार्वजनिक कार्यक्रमों को करेंगे संबोधित

Sun, 11 Apr 2021 09:21 AM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 11 Apr 2021 09:21 AM IST
सार

छह सार्वजनिक कार्यक्रमों में से अमित शाह तीन रोड शाे, दो टाउन हॉल मीटिंग और एक जनसभा को करेंगे संबोधित

विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021: Today Union Minister Amit Shah Will address 6 programs including 3 road shows
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल में छह सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इन छह सार्वजनिक कार्यक्रमों में तीन रोड शो, दो टाउन हॉल मीटिंग और एक जनसभा शामिल है। सबसे पहले शाह दोपहर 12:20 बजे शांतिपुर में रोड शो करेंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद, 1:30 बजे राणाघाट दक्षिण में एक और रोड शो किया जाएगा। 3:40 बजे शाह बसीरहाट दक्षिण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चौथा आयोजन शाम 04:25 बजे पनिहाटी में एक रोड शो का होगा।

विज्ञापन

अंतिम दो सार्वजनिक कार्यक्रम टाउन हॉल मीटिंग्स के रूप में होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाम 5:30 बजे कमारटी में टाउन हॉल मीटिंग करेंगे। इसके बाद, वह शाम 7:00 बजे राजारहाट गोपालपुर में एक और टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

45 विधानसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान होगा। 43 सीटों के लिए छठा चरण 22 अप्रैल को होगा। 35 निर्वाचन क्षेत्र में 26 अप्रैल को सातवें चरण के चुनाव होंगे। शेष 35 विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को चुनाव निर्धारित किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed