फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal assembly election 2021, TMC MP Nusrat jahan on love jihad, says Do not make religion a political tool

पश्चिम बंगाल: 'लव जिहाद' पर बोलीं नुसरत जहां; प्यार निजी मामला, इसे राजनीतिक उपकरण न बनाएं

Mon, 23 Nov 2020 07:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 23 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
West bengal assembly election 2021, TMC MP Nusrat jahan on love jihad, says Do not make religion a political tool
nusrat jahan - फोटो : instagram

पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाला है और उसके लिए अभी से ही दो प्रमुख पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी जहां अभी लव जिहाद के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है। वहीं विपक्षी पार्टी टीएमसी भी इस मुद्दे पर हमलावर है।

विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्यार निजी मामला होता है और ऐसे में उसके साथ जिहाद नहीं हो सकता है। नुसरत ने कहा कि प्यार की आड़ में धर्म को राजनीतिक उपकरण न बनाएं।
विज्ञापन

 


नुसरत ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले विरोधी इस तरह के हथकंडे का प्रयोग करते हैं। वहीं राज्यपाल की ओर से लगातार हो रही बयानबाजी पर नुसरत ने कहा कि राज्य सरकार जनता के बीच जाने के बाद चुनकर आई है, जबकि राज्यपाल को राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनके पास सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। राजभवन सिर्फ बीजेपी प्रवक्ता का दफ्तर बन गया है।







गौरतलब है कि लव जिहाद को लेकर बीते कुछ दिनों में नेताओं की तरफ से काफी बयानबाजी हुई है, कई भाजपा शासित राज्य इसको लेकर कानून ला रहे हैं। जबकि जहां भाजपा विपक्ष में है, वहां की सरकार से कानून बनाने के लिए आवाज उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed