फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021 Rajnath Singh said Mamta Banerjee know that TMC is losing the election

पश्चिम बंगाल: राजनाथ सिंह ने कहा, ममता बनर्जी को पता चल चुका कि टीएमसी चुनाव हार रही है

Wed, 14 Apr 2021 04:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मध्यमग्राम/ स्वरूपनगर
एजेंसी, मध्यमग्राम/ स्वरूपनगर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Apr 2021 04:08 AM IST
सार

  • राजनाथ सिंह ने उत्तर 24 परगना के मध्यमनगर और स्वरूपनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया
  • राजनाथ ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से भाजपा में शामिल होने की अपील भी की

विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021 Rajnath Singh said Mamta Banerjee know that TMC is losing the election
चुनावी जनसभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : PTI

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पता चल चुका है कि टीएमसी चुनाव हा रही है और इसलिए वह लोगों को हिंसा के लिए उकसा रही हैं। राजनाथ ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना के मध्यमनगर और स्वरूपनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा, ममता के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर खुद स्वीकार कर चुके हैं कि बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने जा रहा है और पीएम मोदी राज्य में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। अब ममता बनर्जी को भी यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि वह चुनाव हारने जा रही हैं। उनकी हताशा और राजनीतिक विरोधियों के प्रति उनकी भाषा से इसका पता चलता है। इसलिए राज्य के लोगों को हिंसा के लिए भड़का रही हैं। राजनाथ ने लोगों से रक्षा व विकास का वादा करते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से भाजपा में शामिल होने की अपील भी की।  
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग स्वतंत्र संस्था, ममता के बयान में कुछ तो गलत होगा: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को नादिया में कहा, निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसने जरूर ममता बनर्जी के बयान में कुछ गलत नोटिस किया होगा। लेकिन ममता बनर्जी को लगता है कि अगर आप उनकी बात सुनोगे तो सभी सही है, लेकिन अगर उनकी बात नहीं सुनोगे तो सब कुछ गलत है। सिर्फ वही एक सच्ची हैं और बाकी सब झूठे हैं। गौरतलब है कि आयोग ने सोमवार को ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल में तिकोना मुकाबला, टीएमसी व भाजपा के खिलाफ लहर : कांग्रेस

वहीं कांग्रेस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में तिकोना मुकाबला है और टीएमसी व भाजपा के खिलाफ जबर्दस्त लहर है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने दावा किया कि चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के प्रचार का प्रबंधन कर रहे हरिप्रसाद ने कांग्रेस-वाम गठबंधन की जीत का दावा किया। उन्होंने उस दावे को भी खारिज कर दिया कि राज्य में कांग्रेस बेमन से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी नेता और कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत कर रहे हैं और आने वाले चरणों में राहुल गांधी भी वहां प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed