फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2021 prime minister modi and home minister amit shah will hold several rallies

सियासत: मोदी के 'क्लीन बोल्ड' और शाह के त्यागपत्र का जवाब कैसे देंगी दीदी, जानें बंगाल चुनाव की हर बात

Mon, 12 Apr 2021 03:35 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 12 Apr 2021 03:35 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। अब पांचवें चरण के मतदान के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के कई इलाकों में जनसभाएं करने वाले हैं। 

विज्ञापन
west bengal assembly election 2021 prime minister modi and home minister amit shah will hold several rallies
बंगाल में मोदी और शाह की जनसभाएं - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सियासी दांव-पेच का दौर जारी है। पांचवें चरण के मतदान के लिए पीएम मोदी ने तीन रैलियां कीं तो केंद्रीय गृहमंत्री ने भी रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के दोनों दिग्गजों ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को क्लीन बोल्ड कर दिया है तो अमित शाह ने कूचबिहार नरसंहार पर दीदी को घेरा और अपने इस्तीफे से पहले उनका त्यागपत्र जारी होने की बात कही। अब ममता इस पर किस तरह पलटवार करती हैं, यह जानने के लिए रूबरू हो लीजिए इस रिपोर्ट से, जो आपको बंगाल में हुई हर हलचल की जानकारी देगी।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पूर्व बर्धमान जिले के तलित साईं सेंटर में रैली की। यहां उन्होंने जमकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कलिमपोंग जिले में एक रोड शो और बंगाल में पार्टी का शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद भी पीएम मोदी और गृह मंत्री बंगाल के दूसरे इलाकों में रैली करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बर्धमान की अपनी रैली में क्या कहा और सत्ताधारी पार्टी ममता बनर्जी पर किस तरह हमला बोला।

विज्ञापन

नंदीग्राम में दीदी हुईं बोल्ड, बंगाल में उनकी पारी समाप्त - मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव हार गई हैं और चार चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद पश्चिम बंगाल से उनकी विदाई तय हो गई है। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ‘‘मां, माटी और मानुष’’ का वादा कर दस साल पहले सत्ता में आई थीं लेकिन उन्होंने ‘‘मां को सताओ, माटी को लूटो और मानुष का रक्त बहाओ’’ का रास्ता चुना और बांटों और शासन करो की नीति अपनाई।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है ममता बनर्जी की कड़वाहट, उनका क्रोध और उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। मोदी ने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए है क्योंकि बंगाल ने आधे चुनावों में ही तृणमूल कांग्रेस को पूरा साफ कर दिया है। अब तक हुए मतदान के चार चरणों में बंगाल की जनता ने इतने चौके छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है। जो आपके साथ खेला करने की सोच रहे थे, उन्हीं के साथ खेला हो गया है।’’

प्रधानमंत्री ने दावा किया, ‘‘नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया। यानि बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है। बंगाल के लोगों ने उन्हें मैदान से बाहर जाने को कह दिया है।’’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की एक बड़ी योजना को भी असफल कर दिया जिसके तहत मुख्यमंत्री अपने ‘‘भाइपो’’ (भतीजे अभिषेक बनर्जी) को पार्टी की कमान सौंपना चाहती थीं।



पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक बार यहां से कांग्रेस गई, कभी वापस नहीं आई। वामपंथी गए, कभी वापस नहीं आए। दीदी, आप भी एक बार हार गईं, तो कभी वापस नहीं आएंगी। तृणमूल कांग्रेस की बहुत बड़ी हार होने जा रही है।’’ 

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर राज्य के दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि खुद को ‘‘रॉयल बंगाल टाइगर’’ कहने वाली ममता बनर्जी ने ऐसा करने वालों के खिलाफ ना तो कोई कार्रवाई की, ना ही माफी मांगी। उन्होंने दावा किया कि दलितों का अपमान कर तृणमूल कांग्रेस ने ‘‘बहुत बड़ी भूल’’ की है।

मोदी ने कहा कि 10 सालों तक ममता बनर्जी ने ‘बांटो और राज करो’ की नीति को अपनाया जबकि भाजपा सभी को जोड़ने और सेवा करने की भावना के साथ काम करती है।

कूचबिहार हिंसा पर बोले शाह, शवों पर न हो राजनीति

कूचबिहार जिले के सीतलकूची में सीआईएसएफ की कथित गोलीबारी में चार लोगों की मौत ने पश्चिम बंगाल में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को इसे “नरसंहार” करार दिया तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शवों पर “तुष्टिकरण की राजनीति” करने को लेकर चेतावनी दी।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सीतलकूची में नरसंहार हुआ। मैं 14 अप्रैल तक सीतलकूची जाना चाहूंगी। आयोग कूच बिहार में प्रवेश को प्रतिबंधित करके तथ्यों को दबाने की कोशिश कर रहा है। हमारे पास एक अक्षम (केंद्रीय) गृह मंत्री और अक्षम केंद्र सरकार है।’’

पुलिस ने कहा था कि कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की ‘‘राइफलों को छीनने की कोशिश कीं’’

वहीं शाह ने आरोप लगाया कि बनर्जी द्वारा लोगों को केंद्रीय बलों का घेराव करने के लिए कहे जाने के बाद भड़के लोगों ने सीआईएसएफ कर्मियों पर हमला किया जिसकी वजह से लोगों की जान गई। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर मौत के मामले में भी तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

शाह ने रोडशो के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों का घेराव करने की सलाह दी थी। क्या यह सीतलकूची में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार नहीं था? उनकी सलाह ने लोगों को सीआईएसएफ पर हमले के लिए उकसाया।’’

अमित शाह ने उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दीदी मेरा इस्तीफा मांग रही हैं। यदि लोग यह मांग करें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन आप दो मई का निश्चित ही अपना त्यागपत्र देने के लिए तैयार रहिए।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed