फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal assembly election 2021: PM narendra modi said On May 2 public will give certificate of former CM to Didi Mamata Banerjee TMC BJP

बंगाल: आसनसोल में बरसे पीएम, बोले- 2 मई को दीदी को भूतपूर्व सीएम का प्रमाणपत्र देगी जनता

Sun, 18 Apr 2021 05:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 18 Apr 2021 05:06 PM IST
सार

आसनसोल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी खंड-खंड हो चुकी है और दीदी के पास अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि 2 मई को बंगाल की जनता ममता दीदी को भूतपूर्व मुख्यमंत्री का प्रमाणपत्र देगी।

विज्ञापन
West bengal assembly election 2021: PM narendra modi said   On May 2 public will give certificate of former CM to Didi Mamata Banerjee  TMC BJP
बंगाल के बारासात में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

पश्विम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आसनसोल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। रविवार को आसनसोल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी खंड-खंड हो चुकी है और दीदी के पास अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार 'दीदी' को 'भूतपूर्व मुख्यमंत्री' का प्रमाणपत्र देने का मन बना लिया है। दो मई को बंगाल की जनता ममता दीदी को भूतपूर्व मुख्यमंत्री का प्रमाणपत्र देगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी राज में भेदभाव-पक्षपात, गुंडागर्दी और विकास की राह में रोड़े डाले जाने का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि जो विकास पर विरोध को, विश्वास पर प्रतिशोध को और सुशासन पर राजनीति को प्राथमिकता देती है, ऐसी सरकार पश्चिम बंगाल का भला नहीं कर सकती। इसलिए बंगाल को 'आसोल पोरिबर्तन' चाहिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीदी, आप जितनी चाहे साजिशें कर लीजिए, जितनी चाहे कोशिशें कर लीजिए। इस बार आपकी साजिश बंगाल के लोग खुद ही नाकाम कर रहे हैं। अब बंगाल के लोग आपको हमेशा के लिए एक ऐसा सर्टिफिकेट देने वाले हैं, जिसे आप आराम से संभाल कर रख सकती हैं। बंगाल की जनता दो मई को भूतपूर्व मुख्यमंत्री सर्टिफिकेट देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कूचबिहार हिंसा पर दीदी कर रहीं राजनीति: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि कूचबिहार में जो हुआ, उस पर कल एक ऑडियो टेप आपने सुना होगा। पांच लोगों की दुखद मृत्यु के बाद दीदी किस तरह राजनीति कर रही हैं। इस ऑडियो में कूचबिहार के टीएमसी नेता को कहा जा रहा है कि मारे गए लोगों के शवों के साथ रैली करो। दीदी, वोटबैंक के लिए कहां तक जाएंगी आप?

पीएम का आरोप, मौतों पर भी वोट ढूंढती हैं दीदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीदी के करीबी मेरे अनुसूचित जाति के भाइयों-बहनों को भिखारी कहते हैं, लेकिन दीदी चुप रहती हैं। किसी की दुखद मृत्यु पर, दीदी की संवेदना भी वोटबैंक का फिल्टर लगाकर ही प्रकट होती है।

मैं सवाल उठाता हूं, तो दीदी मुझे देती हैं गाली: मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं दीदी की दुर्नीति के विरुद्ध सवाल उठाता हूं, तो वो गाली देती हैं। उन्होंने कहा, 'दीदी ने मुझे श्रमिकों का हत्यारा और दंगा करने वाला बताया। दीदी ने बंगाल की संस्कृति, यहां की मिठास भरी भाषा को शर्मसार किया है।'

फिर साधा ममता के भतीजे पर निशाना
उन्होंने कहा कि जहां तुष्टिकरण होता हैं, वहां अभाव, भेदभाव और आशा-आकांक्षाओं का दमन होता हैं। दीदी की सरकार ने पश्चिम बंगाल के हर युवा बेटे-बेटी की आकांक्षाओं का दमन किया है। दीदी ने भाइपो की आकांक्षाओं और करियर के लिए बंगाल के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया। मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण से विकास नहीं होता बल्कि ममता दीदी जैसे लोग तुष्टिकरण के नाम पर विश्वासघात करते हैं। तुष्टिकरण से सड़क, स्कूल-कॉलेज, चाकरी, ये सब नहीं मिलता। यहां की संकरी और गढ्ढे वाली सड़कें, अस्पतालों का अभाव, सिंचाई का अभाव, ये सब कुछ प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed