{"_id":"60590c6c8ebc3ec89761f2c2","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-mithun-chakraborty-may-fight-elections-registered-name-as-a-voter-in-north-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती भी लड़ सकते हैं चुनाव, नार्थ कोलकाता में मतदाता के तौर पर दर्ज कराया नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती भी लड़ सकते हैं चुनाव, नार्थ कोलकाता में मतदाता के तौर पर दर्ज कराया नाम
Tue, 23 Mar 2021 03:00 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 23 Mar 2021 03:00 AM IST
सार
- मिथुन चक्रवर्ती ने नार्थ कोलकाता में मतदाता के तौर पर खुद का नाम पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती लड़ सकते हैं चुनाव
- फोटो : Twitter/@mithun__da
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के कयासों के बीच अभिनेता-राजनेता मिथुन चक्रवर्ती ने नार्थ कोलकाता में मतदाता के तौर पर खुद का नाम पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
हालांकि ‘डिस्को डांसर’ ने खुद की उम्मीदवारी की संभावना पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बारे में कोई भी निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लेगा।
विज्ञापन
मिथुन के रिश्तेदार सर्मिष्ठा सरकार ने कहा कि दादा अब 22/180 राजा मणींद्र रोड के मतदाता हो गए हैं। यह पता बेलगछिया विधानसभा सीट के तहत आता है। यह फैसला मिथुन के चुनाव लड़ने के चलते लिया गया है, पर उन्होंने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
वह जब भी आधिकारिक दौरे पर शहर आते हैं तो होटलों में रुकते हैं। वह चुपके से आते हैं क्योंकि वह भीड़भाड़ से बचते हैं। पूर्व तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा सांसद मिथुन इससे पहले महाराष्ट्र से मतदाता थे। वह पीएम मोदी की 7 मार्च को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुई रैली में भाजपा में शामिल हुए थे।