फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal Assembly election 2021, Mamata Banerjee in Cooch Behar Uttar says, BJP came with lakhs of goons from outside to capture Bengal

विधानसभा चुनाव : ममता का भाजपा पर हमला, कहा- बाहर से गुंडे लाकर बंगाल को जीतना आसान नहीं

Wed, 07 Apr 2021 05:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 07 Apr 2021 05:31 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार उत्तर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया
  • उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल पर कब्जा करने के लिए बाहर से लाखों गुंडों के साथ आई है

विज्ञापन
West bengal Assembly election 2021, Mamata Banerjee in Cooch Behar Uttar says, BJP came with lakhs of goons from outside to capture Bengal
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे परिणाम के दिन नजदीक आ रहे हैं नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार उत्तर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल पर कब्जा करने के लिए बाहर से लाखों गुंडों के साथ आई है लेकिन मैं उन्हें यह बताना चाहती हूं कि उनका यह हथकंडा काम नहीं करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले दिल्ली को बचाए और फिर बंगाल के बारे में सोचे।

विज्ञापन


ममता ने कहा कि देश में दो सिंडिकेट हैं पहले नंबर पर मोदी हैं और दूसरे नंबर पर अमित शाह। ममता बनर्जी ने शाह के तीन चरणों में 65 से 70 सीट लाने के दावे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह शाह का सपना है। भाजपा को कांग्रेस और वाम दल की मदद से 25 सीट भी आ जाए तो बहुत है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों के अलावा भाजपा चुनाव जीतने के लिए सेंट्रल फोर्स का भी सहारा ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed