फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal assembly election 2021 Live Update : Mamata Banerjee to file nomination from Nandigram suvendu adhikari road show bjp

नंदीग्राम रण : ममता बनर्जी ने शिवमंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भरा पर्चा, सुवेंदु अधिकारी ने रोड शो में दिखाया दमखम

Wed, 10 Mar 2021 02:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 10 Mar 2021 02:32 PM IST
सार

  • ममता ने नामांकन से पहले नंदीग्राम के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
  • टीएमसी प्रमुख महाशिवरात्रि की पूजा के बाद जारी करेंगी घोषणा पत्र
  • सुवेंदु अधिकारी इसी सीट से दो दिन बाद यानी 12 मार्च को पर्चा भरेंगे

विज्ञापन
West Bengal assembly election 2021 Live Update : Mamata Banerjee to file nomination from Nandigram suvendu adhikari road show bjp
ममता बनर्जी और सुवेंदुअधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है।विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम रण स्थल बन गया, जिसकी रणभेरी बुधवार यानी आज बज गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने रोड शो कर अपना दमखम दिखाया। इस दौरान टीएमसी प्रमुख ममता और भाजपा नेता अधिकारी ने एक दूसरे पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नामांकन से पहले नंदीग्राम के सबसे पुराने शिवमंदिर में जाकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर में जाने से पहले ममता बनर्जी ने पैदल मार्च भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खेला होबे का नारा लगाया। इसके बाद ममता ने हल्दिया पहुंच कर नामांकन प्रक्रिया पूरी की। ममता बनर्जी 11 मार्च को महाशिवरात्रि की पूजा के बाद घोषणा पत्र जारी करेंगी। इसके बाद कोलकाता लौट आएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सुवेंदु अधिकारी ने किया रोड शो
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार सुबह 10 बजे नंदीग्राम के टेंगुआ मोड़ से जानकीनाथ मंदिर रोड शो कर अपना दमखम दिखाया। सुवेंदु अधिकारी ने नए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने रोड शो के दौरान ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कह कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से मतदाता नहीं है, वो अपना वोट तक नहीं डाल सकतीं क्योंकि वो वहां एक बाहरी व्यक्ति हैं। वहीं नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आई, तो चिटफंड कंपनियों का शिकार हुए लोगों को उनके पैसे वापस मिलेंगे।

ममता बनर्जी पर बरसे गिरिराज सिंह

पश्चिम बंगाल के चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है और 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव होना है। चुनाव से पहले भाजपा लगातार टीएमसी पर निशाना साध रही है और ममता बनर्जी को घेर रही है। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता बनर्जी पर परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब ममता बनर्जी को समझ नहीं आ रहा है कि वो मंदिर जाएं या मस्जिद।

कांग्रेसी नेता बोले, भाजपा से डर गईं ममता बनर्जी 
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भाजपा से डर गईं हैं। ममता बनर्जी को पहली बार खुद को ब्राह्मण साबित करना पड़ रहा है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ममता बनर्जी पहले कहा करती थीं कि वो मुसलमानों की हिफाजत करती हैं, लेकिन अब उनका व्यवहार बदल गया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वो आजकल चंडी पाठ कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed