फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly election 2021, Kailash Vijayvargiya says mamata banerjee is writing black history

बंगाल में काला इतिहास लिख रहीं हैं ममता बनर्जीः कैलाश विजयवर्गीय

Tue, 19 Jan 2021 06:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Jan 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Assembly election 2021, Kailash Vijayvargiya says mamata banerjee is writing black history
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को एक बार फिर ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिंसा की राजनीति बंगाल में हो रही है उससे बंगाल की बदनामी हो रही है। बंगाल का इतिहास ऐसा कभी नहीं रहा जैसा काला इतिहास ममता बनर्जी लिख रही हैं। नौकरशाही का राजनीतिकरण और नौकरशाही का अपराधीकरण हमने किसी प्रदेश में देखा है तो वह पश्चिम बंगाल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार और 'हिंसा की राजनीति' पर्यायवाची हैं। बंगाल की छवि खराब की जा रही है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों द्वारा हमला नहीं किया जाता है। पुलिस भी गुंडों के साथ खड़ी है। यह इस राज्य के बारे में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू है।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी में घमासान चल रहा है। आपस में लड़कर मर रहे हैं। कल भी आपस में गोली चली। पूरे बंगाल में पार्टी के अंदर हिंसा शुरू हो गई है। इससे समाज पर प्रभाव पड़ रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी का ममता पर हमला
एक दिन पहले यानि सोमवार को सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार करने वाले विधायक सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को फिर टीमएसी सुप्रीमो पर पलटवार किया। टीएमसी से बीजेपी जॉइन करने वाले नंदीग्राम विधायक अधिकारी ने कहा- 'ममता बनर्जी को पूर्व मुख्यमंत्री लिखा हुआ लेटर पैड तैयार करके रख लेना चाहिए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed