फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021 It is clear that BJP with 122 seats is way ahead of Mamata didi

बंगाल: नादिया में अमित शाह का रोड शो, बोले- हम बदल देंगे बम, बंदूक और बारूद का मॉडल

Sun, 18 Apr 2021 01:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्व बर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्व बर्धमान Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 18 Apr 2021 01:39 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में रैली की। रैली में अमित शाह ने कहा कि हम बम, बंदूक और बारूद का मॉडल विकास, विश्वास और व्यापार से बदलेंगे। वहीं नादिया जिले में अमित शाह ने रोड शो किया।

विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021 It is clear that BJP with 122 seats is way ahead of Mamata didi
पश्चिम बंगाल के नादिया में अमित शाह का रोड शो - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक रोड शो का आयोजन किया। इससे पहले अमित शाह ने बर्धमान पूर्व में एक चुनावी रैली की और ममता बनर्जी पर हमला करते हुए बोला कि यह साफ है कि इस बार भाजपा 122 सीटों के साथ ममता बनर्जी से आगे है। 

विज्ञापन


अमित शाह ने आगे कहा कि हम बम, बारूद और बंदूक के मॉडल को विश्वास, विकास और व्यापार से बदलेंगे। उन्होंने ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछले दिनों दीदी का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें वो कहती हैं कि कूच बिहार में जो चार लोग दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए हैं, उनके शव के साथ जुलूस निकालना है। दीदी, शर्म करो, मृत लोगों के साथ भी आप राजनीति कर रही हो। 
विज्ञापन

 

घुसपैठिए बंगाल के लोगों का हक छीनते हैं - शाह
अमित शाह ने आगे कहा कि घुसपैठिए बंगाल के लोगों के हक का रोजगार लेते हैं। बंगाल के लोगों के हक का राशन ले जाते हैं। बंगाल के अंदर कानून व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। घुसपैठ को रोकने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है और कोई नहीं कर सकता।

ममता के पास बंगाल के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं - शाह
अमित शाह ने रैली में कहा कि दीदी के पास बंगाल के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है। दीदी बंगाल में 12 मिनट भाषण करती हैं और 10 मिनट मोदी जी को और मुझे गालियां बोलती हैं, दो मिनट सुरक्षा बलों को कोसती हैं। उऩ्होंने आगे कहा कि बंगाल का युवा आज रोजगार के लिए बंगाल से बाहर जा रहा है। हमने तय किया है कि पांच साल के अंदर हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार देने का काम भाजपा सरकार करेगी।


अरे दीदी, तुम क्या सीएए रोकोगी: शाह
पश्चिम बंगाल के स्वरूपनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी कहती हैं, हम सीएए(CAA) नहीं आने देंगे। अरे दीदी, तुम क्या सीएए रोकोगी। दो तारीख को तुम्हारी विदाई निश्चित है, उसके बाद सीएए आने वाला है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो मई को भाजपा सरकार बना दीजिए हम हर शरणार्थी को गले लगाकर सम्मान के साथ नागरिकता देने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed