फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2021 LIVE : राज्यपाल ने जाना चोटिल ममता का हाल, अभिषेक बोले- गंभीर चोट आई

Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
खास बातें

विधानसभा चुनाव 2021 LIVE अपडेटः बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से अपना नामांकन भर दिया। नामांकन से पहले ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के सबसे पुराने शिव मंदिर के दर्शन किए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में जाने से पहले ममता बनर्जी ने पैदल मार्च भी किया, जिस दौरान कार्यकर्ताओं ने खेला होबे का नारा लगाया। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार गुरुवार को वह कालीघाट से घोषणापत्र भी जारी करेंगी। बहरहाल, दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम को ममता बनर्जी के चोटिल होने की खबर आई। उन्होंने अपने चोटिल होने के पीछे किसी बड़ी साजिश का आरोप लगाया। इधर टीएमसी ने कहा है कि वह इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। यहां पढ़ें इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly Election 2021 LIVE News Updates, west bengal assam tamil nadu assembly election live updates cm mamata benerjee nomination bjp suvendu adhikari
घायल हुईं ममता बनर्जी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:46 PM, 10-Mar-2021

सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- सीएम को गंभीर चोट लगी

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एमआरआई हुआ है। उन्हें गंभीर चोट लगी है। हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।  


 
10:37 PM, 10-Mar-2021

राज्यपाल धनखड़ ने अस्पताल में सावधानी बरतने को कहा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ममता बनर्जी से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंचा। उन्होंने कहा कि मैंने सुरक्षा निदेशक और मुख्य सचिव से इस मामले में अपडेट मांगा। स्वास्थ्य सचिव और अस्पताल के निदेशक से पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
10:09 PM, 10-Mar-2021

अस्पताल पहुंचे राज्यपाल धनखड़, वापस जाओ के नारे लगे

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखने के लिए एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे। इस दौरान टीएमसी समर्थकों ने वापस जाओ के नारे लगाए।
09:58 PM, 10-Mar-2021

घटना के समय मौजूद छात्र का दावा- किसी ने धक्का नहीं दिया

चोट लगने के समय वहां मौजूद सुमन नामक छात्र ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी को देखने के लिए जनता अधिक संख्या में इकट्ठा हो गई। उन्हें देखने के लिए लोग उन्हें घेरकर खड़े हो गए। उसी समय उन्हें गर्दन और पैर पर चोट लग गई। सुमन ने कहा कि धक्का तो किसी ने नहीं दिया और गाड़ी भी धीरे-धीरे चल रही थी।

वहीं एक और प्रत्यक्षदर्शी चितरंजन दास ने कहा कि जब ममता दीदी को चोट लगी तो मैं वहां था। मैंने देखा कि वह अपनी कार के अंदर बैठी थीं, लेकिन दरवाजा खुला था। कुछ देर बाद एक पोस्टर को छूने के बाद दरवाजा बंद हो गया, लेकिन किसी ने धक्का नहीं दिया।  

 
09:15 PM, 10-Mar-2021

तृणमूल छात्र परिषद ने किया प्रदर्शन

तृणमूल छात्र परिषद के सदस्यों ने सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम में घायल होने के बाद पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च संस्थान में विरोध प्रदर्शन किया।

 
09:10 PM, 10-Mar-2021

सीएम ममता का हालचाल लेने के लिए राज्यपाल धनखड़ पहुंचे अस्पताल

सीएम ममता का हालचाल लेने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ अस्पताल पहुंचे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 PM, 10-Mar-2021

ममता के इलाज के लिए छह वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इलाज के लिए छह वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।  
09:03 PM, 10-Mar-2021

चोटिल ममता के खिलाफ अधीर रंजन ने दिया विवादित बयान

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने चोटिल ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सहानुभूति हासिल करने के लिए यह 'सियासी पखण्ड' है। चुनाव से पहले, उन्होंने नंदीग्राम में कठिनाइयों का सामना करने के बाद इस 'नौटंकी' की योजना बनाई। सिर्फ सीएम ही नहीं, वह पुलिस की भी मंत्री भी हैं। क्या आप मान सकते हैं कि पुलिस मंत्री के साथ कोई पुलिस नहीं थी?
08:46 PM, 10-Mar-2021

कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में होगा ममता का इलाज

ममता बनर्जी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंच चुकीं हैं। इसी अस्पताल में उनका इलाज किया जाएगा।


यहां देखें वीडियो...
 
08:44 PM, 10-Mar-2021

अरविंद केजरीवाल ने की हमले की निंदा

इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं ममता दीदी पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed