{"_id":"60a985848ebc3e375a113be7","slug":"west-bengal-all-precautionary-steps-are-taken-in-view-of-yaas-cyclone-mamata-banerjee-will-remain-in-the-control-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. बंगाल: चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए गए, नियंत्रण कक्ष में रहेंगी ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पं. बंगाल: चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए गए, नियंत्रण कक्ष में रहेंगी ममता बनर्जी
Sun, 23 May 2021 03:58 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 23 May 2021 03:58 AM IST
सार
- बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवातीय तूफान यास में बदलने की है संभावना
- चक्रवात यास 26 मई को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट तक पहुंचने का है अनुमान
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात यास के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हालात का जायजा लेने के लिए खुद नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगी। अधिकारियों ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवातीय तूफान यास में बदलने की संभावना है और उसके 26 मई को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट तक पहुंचने का अनुमान है।आज दिन में राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने वाली मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना कर दी गई है और अधिकारियों को तटवर्ती तथा नदी क्षेत्रों के आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, आज दोपहर में मैंने संबंधित केन्द्रीय और राज्य एजेंसियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में संभावित चक्रवात यास के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन