फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Alipurduar earthquake Richter scale magnitude Seismology NCS

West Bengal: अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई तीव्रता

Wed, 08 Nov 2023 11:56 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 08 Nov 2023 11:56 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 मापी गई।

विज्ञापन
West Bengal Alipurduar earthquake Richter scale magnitude Seismology NCS
Earthquake - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, भूकंप के झटके बुधवार सुबह करीब 10:51 बजे महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले बीते आठ नवंबर को पंजाब के रुपनगर और भारत के पड़ोसी देश चीन के शिनजियांग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

नेपाल और उत्तर भारत में कांपने लगी धरती, 150 से अधिक मौतें
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल में भी गत शुक्रवार को भूकंप के तगड़े झटके लगे। तीन अक्तूबर को आए भूकंप में नेपाल के जाजरकोट और आसपास के इलाकों में 157 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत के आसपास लगातार लग रहे झटके
तीन दिनों के अंदर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। छह नवंबर की शाम लगे भूकंप के इन झटकों की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। तीन अक्तूबर को नेपाल में आए भूकंप का असर रात करीब 11.40 बजे दिल्ली-एनसीआर में भी देखा गया। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed