फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Adhir Ranjan's statement on Swati Maliwal assault case, said- no one has right to attack a woman

West Bengal: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर अधीर रंजन का बयान, बोले- किसी को महिला पर हमले का अधिकार नहीं

Sat, 18 May 2024 02:01 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 18 May 2024 02:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रमुख ने शनिवार को स्वाति मालीवाल मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि इस मामले की जांच सख्ती से होनी चाहिए। किसी को भी महिलाओं पर हमला करने का अधिकार नहीं है। 
 

विज्ञापन
West Bengal: Adhir Ranjan's statement on Swati Maliwal assault case, said- no one has right to attack a woman
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रमुख ने शनिवार को स्वाति मालीवाल मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि इस मामले की जांच सख्ती से होनी चाहिए। किसी को भी महिलाओं पर हमला करने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने 16 अप्रैल को कहा था कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ वे हमेशा खड़ी हैं। उन्होंने कहा था कि वह महिला चाहे किसी भी पार्टी की हो यदि उसके साथ किसी प्रकार का अत्याचार हो रहा है, वे और कांग्रेस पार्टी उसके साथ खड़ी रहेंगी। इसके बाद अब पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने भी स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी सांसद, विधायक, नेता या कोई भी व्यक्ति हो उसे महिला पर मारपीट करने या उसपर हमला करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी इंडिया गुट में भागीदार हैं। उनके बीच दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में सीट बंटवारे का समझौता है।

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में जांच तेज हुई। दिल्ली पुलिस फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। आवास से कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर रिकॉर्डिंग एकत्र की। सूत्रों के मुताबिक इस बात की भी जांच की जाएगी कि फुटेज के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर लगे क्लोज-सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार शाम को एक्स पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed