बंगाल में बवाल: एक और हत्या, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में राजनीतिक तकरार चरम पर है।
यहां कि कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो गई है। आज एक और भाजपा कार्यकर्ता के मारे जाने की खबर है। दरअसल, उत्तर 24 परगना के हलिशहर में शनिवार को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में बंगाल बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, 'एक और दिन, एक और हत्या। हलिशहर में कार्यकर्ता सैकत भवाल की टीएमसी के गुंडों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सैकत भवाल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे।'
Another day, another murder! Saikat Bhawal, BJP worker from Halisahar was brutally murdered by TMC goons while 6 others are critically injured and fighting for their lives. He was targeted during BJP’s door to door outreach “Aar Noi Annay”.
Pishi can’t retain power like this! pic.twitter.com/zA7BeDm7aC — BJP Bengal (@BJP4Bengal) December 12, 2020