{"_id":"5de09a438ebc3e54c979ab2d","slug":"west-bengal-4-bjp-offices-in-north-24-parganas-district-painted-by-tmc-workers-hoisted-party-flags","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनावों में जीत के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों को किया पेंट, लहराए पार्टी के झंडे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपचुनावों में जीत के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों को किया पेंट, लहराए पार्टी के झंडे
Fri, 29 Nov 2019 09:51 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 29 Nov 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यलय को पेंट करते टीएमसी कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में मिली जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। इसी जोश में होश खोते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के पानपुर, नैहाटी, मद्राल और बैरकपुर में चार भाजपा कार्यालयों को पेंट कर दिया। साथ ही भाजपा के पार्टी दफ्तरों पर टीएमसी के झंडे भी फहराए।
विज्ञापन
चुनावी नतीजे आने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता उत्तर 24 परगना जिले के पानपुर, नैहाटी, मद्राल और बैरकपुर में स्थित भाजपा कार्यालयों में पहुंचे और उन्होंने पार्टी के दीवारों और छतों पर पेंट कर दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के कार्यालय पर टीएमसी का झंडा फहराया। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में टीएमसी को तीनों सीटों पर जीत मिली थी। टीएमसी को पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर, नदिया जिले की करीमपुर और उत्तर दिनाजपुर की कालियागंज में जीत मिली थी। इससे राज्य में मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी के रूप में उभर रही भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
भाजपा अपने अहंकार का परिणाम भुगत रही है: ममता बनर्जी
नतीजों के बाद पार्टी की जीत का श्रेय जनता को देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा अपने अहंकार और राज्य के लोगों को अपमानित करने का परिणाम भुगत रही है।
उन्होंने कहा था कि हम इस जीत का श्रेय बंगाल की जनता को देते हैं। भाजपा अपने अहंकार और बंगाल के लोगों को अपमानित करने का परिणाम भुगत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीएम और कांग्रेस खुद को मजबूत करने के बजाय पश्चिम बंगाल में भाजपा की मदद कर रही हैं।
West Bengal: 4 BJP offices in Panpur, Naihati, Madral and Barrackpore of North 24 Parganas district were painted yesterday allegedly by TMC workers who also hoisted their party flags there, after the declaration of results for the state by-election where TMC has won all 3 seats. pic.twitter.com/DH81CklKS7
— ANI (@ANI) November 29, 2019