फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: 26 people died due to Lightning in three districts, pre-monsoon rain in many areas

बंगाल में कहर: तीन जिलों में गिरी बिजली, 26 लोगों की मौत, पीएम ने की आश्रितों को मदद की घोषणा

Tue, 08 Jun 2021 12:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Jun 2021 12:23 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में सोमवार को मौसम ने कहर ढाया। कई जिलों में मानसून पूर्व बारिश के दौरान बिजली गिरने से 26 लोगों की जान चली गई।
 

विज्ञापन
West Bengal: 26 people died due to Lightning in three districts, pre-monsoon rain in many areas
बिजली गिरने से 26 की मौत - फोटो : Agency

विस्तार

दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में बिजली गिरने से मृत लोगों के आश्रितों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

 
 

अधिकारी ने बताया कि हुगली में 11, मुर्शिदाबाद में नौ, बांकुरा में दो और पूर्वी व पश्चिम मेदिनीपुर जिले में दो-दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में बिजली गिरने से तीन और लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में दोपहर के बाद से भारी बारिश हुई, जिसे मौसम कार्यालय ने मानसून पूर्व बारिश बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से मरने वालों के परिवार एवं रिश्तेदारों से मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

वहीं, गृह मंत्री शाह ने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में बिजली गिरने से लोगों के मरने की घटना काफी दुखदायी है। मृतकों के परिजन से मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।


अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद और हुगली जिले में नौ-नौ लोगों की और पूर्वी मेदिनीपुर में दो व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में बिजली गिरने से मरने वालों के परिवार के लिए पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed