{"_id":"602ff781653b7c7502576e33","slug":"west-bengal-200-dogs-died-in-three-days-viral-infection-migh-be-cause","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में अब कुत्तों में संक्रमण से मचा हड़कंप, विष्णुपुर में तीन दिन में 200 ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में अब कुत्तों में संक्रमण से मचा हड़कंप, विष्णुपुर में तीन दिन में 200 ने तोड़ दिया दम
Sat, 20 Feb 2021 01:07 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना, बर्ड फ्लू जैसे संक्रामक रोगों के बाद अब पश्चिम बंगाल में कुत्तों में वायरल इंफेक्शन की खबर आई है। राज्य के बांकुडा जिले के विष्णुपुर में तीन दिन में 200 कुत्तों की मौत हो गई है। कुत्तों की मौत से लोगों में हड़कंप मच गया है। गनीमत है कि यह वायरल इंफेक्शन संक्रामक नहीं है।
विज्ञापन
विष्णुपुर में पिछले तीन दिन में 200 से ज्यादा मंगलवार को 60 कुत्तों की मौत हुई थी, जबकि बुधवार को 97 कुत्ते मृत पाए गए। बृहस्पतिवार को 45 कुत्तों की मौत हुई। विष्णुपुर के नगर इकाई प्रमुख दिव्येंदु बंदोपाध्याय ने बताया कि इसकी जानकारी जिले के प्राधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृत कुत्तों के नमूने लिए गए हैं और जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सकों ने बताया कि कुत्तों की मौत के पीछे की वजह वायरल संक्रमण हो सकता है, जो इस समय कुत्तों में आम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं क्योंकि इसका प्रसार लोगों या अन्य जानवरों में होने की आशंका नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कुत्तों के कंकाल को विष्णुपुर नगरपालिका के कूड़ा डालने वाले मैदान में दफनाया जा रहा है।
विज्ञापन