{"_id":"5d4fb3328ebc3e6ccd347d77","slug":"west-bengal-15-year-old-close-friends-allegedly-hanged-themselves-with-dupattas-at-same-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: दो सहेलियों ने एक साथ एक ही समय पर मौत को लगाया गले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: दो सहेलियों ने एक साथ एक ही समय पर मौत को लगाया गले
Sun, 11 Aug 2019 11:48 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी मिदनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी मिदनापुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में रहने वाली 15 साल की दो लड़कियां जो करीबी दोस्त होने के साथ ही पड़ोसी भी थीं उन्होंने अपने-अपने कमरे में एक ही समय पर कथित तौर पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों लड़कियां गांव के एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस का कहना है कि उनकी मौत शाम के समय हुई है।
विज्ञापन
यह घटना पूर्वी मिदनापुर जिले के जुनपुत तटीय पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक क्षेत्र में घटित हुई। यह क्षेत्र कोलकाता से 160 किलोमीटर की दूरी पर है। शनिवार को थाना प्रभारी संजीब दत्ता ने कहा, 'हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने आत्महत्या क्यों की। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।'
विज्ञापन
लड़कियों के एक रिश्तेदार ने कहा, 'दोनों बहुत करीबी दोस्त थीं। हम इस बात से आश्चर्यचिक हैं कि आखिर क्यों उन्होंने एक ही समय पर एक ही तरीके से अपने जीवन को खत्म कर लिया। हम जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।' पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां रोजाना की तरह शुक्रवार को स्कूल गई, अपनी परीक्षा दी और दोपहर को घर लौट आईं और अपने-अपने कमरे में चली गईं।
विज्ञापन
शाम को जब परिवारवालों ने उनका दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह दरवाजे को तोड़कर अंदर गए तो उनके शव दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटकते हुए मिले। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह समलैंगिक रिश्ते, लव ट्राएंगल (त्रिकोण) और परीक्षा संबंधी तनाव के पहलू से इस मामले की जांच कर रही है।