फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wedding card of Mukesh Ambani's son Anant Ambani revealed

Anant Ambani Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड सामने आया, जानें इसमें क्या है खास

Thu, 27 Jun 2024 09:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 27 Jun 2024 09:00 PM IST
सार

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं और इस बीच अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण पत्र यानी वेडिंग कार्ड भी सामने आ गया है।  

विज्ञापन
Wedding card of Mukesh Ambani's son Anant Ambani revealed
अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी के कार्ड में क्या है खास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अंबानी परिवार के घर छोटी बहू आने वाली है। जी हां, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत, 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं और इस बीच अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण पत्र यानी वेडिंग कार्ड भी सामने आ गया है।   

विज्ञापन


इस  निमंत्रण पत्र को किस तरह से तैयार किया गया है? किस तरह की कारीगरी की गई है? कार्ड को किस तरह से खूबसूरत बनाया गया है? इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं। 
विज्ञापन


अनंत- राधिका के विवाह के निमंत्रण पत्र
 की खास बातें

  • इस कार्ड को पीले रंग के अलमारी नुमा आकार में रखा गया है। इसे खोलने पर भगवान विष्णु यानी नारायण की तस्वीर नजर आती है। खास बात यह है नारायण के हृदय में देवी लक्ष्मी को दिखाया गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसे खोलते ही निमंत्रण पत्र से स्वत: ही मंत्रोचारण होता है और इसके ऊपरी भाग में बैकुंठ का दृश्य दिखाया गया है, जिसे नारायण और देवी लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाना है।
  • विवाह के निमंत्रण पत्र पर सोने जैसी कारीगरी की गई है और इसे खोलने पर आपको विवाह कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी मिलती है।
  • निमंत्रण पत्र के अंदर एक छोटा से लिफाफा रखा गया है, जिसे खोलने पर एक हस्तलिखित पत्र नजर आता है। 
  • निमंत्रण पत्र के दूसरे पृष्ठ भगवान गणेश तो तीसरे पृष्ठ पर मां दुर्गा की तस्वीर लगी है। इसके अलावा विवाह कार्यक्रम से जुड़ी तमाम जानकारियां भी इसमें दी गईं हैं।
  • इसके अलावा एक अन्य डिब्बे  में अलग अलग देवताओं की मूर्तियां रखी गई हैं। 
  • निमंत्रण पत्र के भीतर ही एक छोटा सा बैग भी रखा हुआ है। बैग को खोलने पर अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला रुमाल और एक दुपट्टा मिलता है।


बता दें कि हाल ही में अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट ने प्री-वेडिंग के तहत दूसरा जश्न मनाया था। चार दिनों तक एक क्रूज पर जश्न का आयोजन किया गया था। इससे पहले 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग का पहला जश्न मनाया गया था। अब अगले महीने यानी जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह तीन दिनों तक चलेगा। 12 जुलाई को शुरू होकर 14 जुलाई तक अलग अलग आयोजन होंगे। 12 जुलाई को विवाह, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed