फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Website of Nagpur Institute of Science hacked

Prophet Remarks Row: 'ड्रैगनफोर्स मलेशिया' ने हैक की नागपुर के विज्ञान संस्थान की वेबसाइट, भारत के खिलाफ लिखी यह बात

Mon, 13 Jun 2022 12:56 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 12:56 AM IST
सार

वेबसाइट के होम पेज में एक संदेश था जिसमें लोगों से एकजुट होने और भारत के खिलाफ अभियान शुरू करने की बात कही थी।

विज्ञापन
Website of Nagpur Institute of Science hacked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद देश में सड़कों पर लोग उतर आए हैं। अब यह प्रदर्शन सड़क से डिजिटल हो गया है। दरअसल, रविवार को नागपुर विज्ञान संस्थान की वेबसाइट हैक कर लिया गया। वेबासाइट को ड्रैगनफोर्स मलेशिया ने हैक किया, और अपना विरोध जताते हुए होम पेज पर लिखा था कि "यह हमारे पैगंबर मोहम्मद के अपमान पर एक विशेष अभियान है"। 

विज्ञापन


मैलवेयर के जरिए वेबासाइट को हैक किया गया
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। एक अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट को फिर से ठीक करने का काम चल रहा है। साइबर इंस्पेक्टर नितिन फटांगारे ने कहा कि वेबसाइट के होम पेज में एक संदेश था जिसमें लोगों से एकजुट होने और भारत के खिलाफ अभियान शुरू करने की बात कही थी। वेबसाइट को एक मैलवेयर के जरिए हैक किया गया था। हैकर्स ने खुद को 'ड्रैगनफोर्स मलेशिया' बताया।
विज्ञापन


मुंबई में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है
अधिकारी ने कहा कि शनिवार को मुंबई में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। तब से हम अलर्ट पर थे। पुलिस ने एक जांच शुरू की है। 

कई देशों ने टिप्पणियों की निंदा की
देश के कुछ हिस्सों में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पार्टी से निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विरोध जारी हैं इस बीच वेबसाइट को हैक करने की घटना हुई है। वहीं बता दें कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इंडोनेशिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जॉर्डन, बहरीन, मालदीव, मलेशिया, ओमान, इराक और लीबिया सहित कई देशों ने टिप्पणियों की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद पुराना है संस्थान
1906 में स्थापित, नागपुर का विज्ञान संस्थान सबसे पुराने विज्ञान महाविद्यालयों में से एक है। यह मध्य भारत का सबसे पुराना विज्ञान उच्च शिक्षण संस्थान है और राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed