{"_id":"6132797962f6cb3e33231577","slug":"web-portal-editor-detained-over-dutee-chand-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: धाविका दुती चंद को बदनाम करने के आरोप में वेब चैनल का संपादक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिकंजा: धाविका दुती चंद को बदनाम करने के आरोप में वेब चैनल का संपादक गिरफ्तार
Sat, 04 Sep 2021 01:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:07 AM IST
सार
- धाविका दुती चंद की शिकायत पर वेब पोर्टल के संपादक सुधांशु शेखर राउत को गिरफ्तार
- राउत पर एथलीट के खिलाफ मानहानि और अश्लील सामग्री प्रकाशित करने का आरोप
विज्ञापन
दुती चंद
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुवनेश्वर में प्रख्यात धाविका दुती चंद से जबरन वसूली के प्रयास और उनकी अश्लील तस्वीरें प्रकाशित करने की शिकायत पर एक वेब पोर्टल के संपादक सुधांशु शेखर राउत को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त यूएस दाश ने शुक्रवार को बताया, संपादक को झारपाड़ा इलाके में उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। राउत पर एथलीट के खिलाफ मानहानि और अश्लील सामग्री प्रकाशित करने का आरोप है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, आरोपी संपादक से पूछताछ की जा रही है, उसके कार्यालय से कंप्यूटर और अन्य सामग्री भी जब्त की गई हैं। राउत के खिलाफ आईपीसी कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन