{"_id":"631a8b0a1849e102eb01725f","slug":"weather-updates-warning-of-heavy-rain-in-maharashtra-for-three-days-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: महाराष्ट्र में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, आंध्र प्रदेश में दो नदियां उफान पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Updates: महाराष्ट्र में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, आंध्र प्रदेश में दो नदियां उफान पर
Fri, 09 Sep 2022 06:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई/रांची/अमरावती।
एजेंसी, मुंबई/रांची/अमरावती।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 09 Sep 2022 06:08 AM IST
सार
मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में 11 सितंबर से एक बार फिर भारी बारिश होगी। एक जून से शुरू हुए मानसून के बाद यह छठी बार है, जब बंगाल की खाड़ी के ऊपर इस तरह का दबाव बन रहा है।
विज्ञापन
भारी बारिश की चेतावनी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई राज्य मौसम में आए बदलाव से परेशान हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश के बाद मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार से रविवार के बीच महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र व मध्य भाग में तेज बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस दौरान रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे तटीय जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र में शुक्रवार को हल्की बारिश होगी। वहीं पुणे और सतारा जैसे जिलों में सप्ताहांत में तेज बरसात हो सकती है। वहीं मराठावाड़ा और विदर्भ में रविवार को बारिश होगी। मौसम विभाग ब्यूरो के अनुसार, 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच भारी बारिश होती है। वहीं बहुत भारी बारिश 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर के बीच 24 घंटे में बारिश होती है।
विज्ञापन
झारखंड में 11 सितंबर से होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में 11 सितंबर से एक बार फिर भारी बारिश होगी। एक जून से शुरू हुए मानसून के बाद यह छठी बार है, जब बंगाल की खाड़ी के ऊपर इस तरह का दबाव बन रहा है। रांची मौसम विभाग के मुताबिक, दबाव क्षेत्र बनने के कारण अगले 48 घंटे में इसके और प्रबल होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 और 12 सितंबर को राज्य के कई भागों में बारिश होगी।
विज्ञापन
वहीं दक्षिण-पूर्व क्षेत्र के कई भाग, उत्तर और मध्य झारखंड के भागों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्वी सिंहभूमि, पश्चिम सिंहभूमि और सरायकेला-खरसावां जिलों में रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में एक जून से 8 सितंबर के बीच 642.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य वर्षा 866.2 मिलीमीटर से कम है। राज्य के 24 जिलों में से 7 में औसत बारिश, 15 में बारिश की कमी और दो जिले में सूखे की दिक्कत रही है।
आंध्र प्रदेश में कृष्णा व पेन्ना नदियां उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा
कर्नाटक के ऊपरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण राज्य की कृष्णा और पेन्ना नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। श्रीशैलम और नार्गाजुन सागर के दो प्रमुख जलाशयों के भरने के कारण कृष्णा नदी में 3.67 लाख क्यूसेक से अधिक बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनटीआर, कृष्णा और गुंटूर जिले के अधिकारियों को एहतियात कदम उठाने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।
वहीं पेन्ना नदी के उफान पर होने से अनंतपुरमू, श्री सत्या साईं और वाईएसआर कडप्पा जिलों में भारी जलनिकासी हो रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टीमों को अनंतपुरमू जिले में राहत व बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। इस बीच, दशकों में पहली बार कृष्णा बेसिन में वेदवती नदी प्रचुर मात्रा में प्रवाहित हो रही है। इस बीच राज्य के तटीय जिलों में शनिवार को भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।