फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates: Several people died in UP due to heatstroke; Night temperature broke 55 year record

Weather: आग बरसा रही गर्मी, उत्तर प्रदेश में 75 लोगों की मौत; रात के तापमान ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड

Wed, 19 Jun 2024 09:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Jun 2024 09:21 PM IST
सार

Weather: मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में हालात में हल्के सुधार की बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ की एक स्थिति निर्मित हो रही है जिससे गर्मी में राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Weather Updates: Several people died in UP due to heatstroke; Night temperature broke 55 year record
भीषण गर्मी का दौर जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे उत्तर भारत में बारिश न होने के कारण गर्मी की स्थिति जानलेवा हो गई है। यूपी के अलग-अलग जिलों में बुधवार को गर्मी से 75 से अधिक मौतों की खबर है जबकि दिल्ली में लू और तेज गर्मी से 24 घंटे के अंदर 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें से आरएमएल अस्पताल में 5 जबकि सफदरजंग अस्पताल में दो मौतें हुई हैं। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में 9 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 9 मरीज भर्ती हैं जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली से सटे नोएडा में 24 घंटे में 14 लोगों की मौत की सूचना है लेकिन अस्पताल इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में हालात में हल्के सुधार की बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ की एक स्थिति निर्मित हो रही है जिससे गर्मी में राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मानसून पहुंच जाएगा। इसके बाद इसके उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर बढ़ने की उम्मीद है। एक निजी मौसम वेबसाइट ने 26 जून के बाद दिल्ली में तापमान में तेज गिरावट का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने पिछले 55 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में 1969 से 2024 के बीच दर्ज न्यूनतम तापमान के डाटा के अनुसार 18 जून की रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1969 के बाद सर्वाधिक है। इससे पहले 1972 को सर्वाधिक तापमान 34.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया, बुधवार को भी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, बिहार और उत्तरी व उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बनी रही। ओडिशा, झारखंड, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के कई हिस्से और जम्मू संभाग की भी यही स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अलावा राजस्थान व बिहार के कुछ हिस्सों में गर्म से बेहद गर्म रात की स्थिति दर्ज की गई। इन सभी इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहा जो सामान्य से 5-8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यूपी में एक बार फिर सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में रहा। यहां 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed