{"_id":"61c70f15895a7e055409c8eb","slug":"weather-updates-rain-may-occur-in-many-states-in-the-next-few-days-says-imd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather updates: अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में हो सकती है बारिश, बढ़ेगा ठंड का प्रकोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather updates: अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में हो सकती है बारिश, बढ़ेगा ठंड का प्रकोप
Sat, 25 Dec 2021 06:01 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:01 PM IST
सार
अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
बारिश का अनुमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठंड के प्रकोप के बीच देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान सहित कुछ राज्यों में छिटपुट बारिश और जम्मू, हिमाचल और अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और इससे प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण 26 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत और 27 दिसंबर से मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार
आईएमडी के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव में अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे अगले हफ्ते पूरे उत्तरी भारत समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
देश की राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया। दिल्ली में मध्यम कोहरा जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया। दिल्ली में आज सुबह विजिविलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में सर्दी की वजह से सुबह में लोगों को आग जलाकर हाथ सेंकते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के कारण अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान में दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर के आस पास के कई क्षेत्रों में 26 दिसंबर को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और जोधपुर के आस पास के क्षेत्रों में 27 और 28 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।