फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates, Rain in Delhi On This Date, Rain in North india,imd,up weather, punjab, weather forcast today

Weather Update Today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार

Mon, 31 Jan 2022 08:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 31 Jan 2022 08:01 AM IST
सार

दिल्ली में दो फरवरी को तेज धूप के बाद आसमान साफ रहने से हवाओं की गति बढ़ने वाली है। इससे एक बार फिर से ठंड की वापसी हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Updates, Rain in Delhi On This Date, Rain in North india,imd,up weather, punjab, weather forcast today
दिल्ली में बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में तीन फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी की शुरुआत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में धूप के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 42 से 94 फीसदी तक रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन


दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार को शहर में आसमान रहेगा। हालांकि हवाएं और तेज गति से चल सकती हैं। इस दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक सिमट सकता है।
विज्ञापन


पंजाब में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों के बीच शहर में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार से बादल छाए रह सकते हैं और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में भी बदलेगा मौसम
वहीं मध्यप्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो फरवरी को मौसम करवट ले सकता है और तेज बारिश के साथ ठंड एक बार फिर लौट सकती है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार
31 जनवरी से दो फरवरी के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में छिटपुट से हल्की / मध्यम  बारिश होने की संभावना है।


इन राज्यों में ठंड अभी और सताएगी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले दो दिनों तक ठंड की स्थिति रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed