Weather Updates: मुंबई में बरस रही आफत की बारिश, महाराष्ट्र के पांच जिलों में रेड अलर्ट
मुंबई में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है।चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश जमकर कहर ढा रही है। बीते चार दिनों से मुंबई में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में पानी घरों में घुस गया है। मुंबई के उपनगरीय इलाके नवी मुंबई में बाढ़ के पानी में फंसे 120 लोगों को दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। दमकल टीम ने भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के विभिन्न हिस्सों में फंसे कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में रविवार से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त है। सड़कों पर जलजमाव की स्थिति से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं। वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। मुंबई के चेम्बुर इलाके में जल जमाव हो गया है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
#WATCH | Several parts of Mumbai face waterlogging as the region continues to receive rainfall. Visuals from Chembur. pic.twitter.com/HiCH9bUjxR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 21, 2021
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। अगले दो दिन में राजगढ़ और पुणे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बुधवार से शुक्रवार के बीच 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है जिसके मुताबिक, भारी से भारी बारिश हो सकती है।
भारी से भारी बारिश की आशंका
आईएमडी के मुंबई केंद्र के अनुसार, पुणे, रायगढ़, रत्नगिरि कोल्हापुर और सतारा में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। विभाग ने कहा कि इन स्थानों पर 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है। विभाग के अनुसार, राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में शुक्रवार तक हल्की बारिश हो सकती है।