फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Minimum temperature higher than normal in most parts chances of rain in Bengal

Weather Updates: देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा रहेगा न्यूनतम तापमान, बारिश के भी हैं आसार

Wed, 15 Nov 2023 06:56 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 06:56 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार देश के अन्य राज्यों में पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा।

विज्ञापन
Weather Updates Minimum temperature higher than normal in most parts chances of rain in Bengal
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों समेत देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इस समय जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में पारा लुढ़कने से कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर यानी पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है, यहां पारे में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। धाम के आसपास के इलाकों में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप महसूस किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम सर्दी सता रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार देश के अन्य राज्यों में पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा। पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 16 नवंबर तक देश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, इसके बाद पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्र तक तापमान गिरने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल के कुछ हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी हवा के चक्रवाती प्रसार के कारण कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। कम दबाव और चक्रवाती प्रसार के चलते पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि, चक्रवात बनेगा या नहीं, इसकी भारतीय मौसम विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विभाग ने जानकारी दी है कि अवसाद या डीप डिप्रेशन बनने जा रहा है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर ओर बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका व्यक्त की गई है।


पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के आसार
मौसम संबंधी गतिविधियों के स्थिर रहने से 16 नवंबर के बाद एक बार फिर पश्चिम और उत्तर भारत समेत कुछ पहाड़ी इलाकों,  हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्वी हवाएं भारत के दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीप पर लगातार हावी हैं। यदि इनका प्रसार उत्तर पूर्व की ओर होता है तो देश के मैदानी इलाकों में पारे में गिरावट आने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed