फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Kerala Monsoon Rain IMD News on rainfall wind speeds orange alert thunderstorm and other event

Monsoon Updates: केरल में झमाझम बारिश, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट; हवा की गति और मानसून पर IMD से क्या अपडेट?

Thu, 04 Jun 2026 11:22 AM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम / नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम / नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Thu, 04 Jun 2026 11:22 AM IST
सार

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। IMD ने केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, अगले तीन से चार दिनों में मानसून कर्नाटक तट से होते हुए गोवा की तरफ आगे बढ़ेगा। परिस्थितियां अनुकूल हैं। 10 जून के बाद मानसून धीमा पड़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदल चुका है।

विज्ञापन
Weather Updates Kerala Monsoon Rain IMD News on rainfall wind speeds orange alert thunderstorm and other event
केरल में मानसून की दस्तक - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। गुरुवार को केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही नजरें इस बात पर भी थीं कि दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों में गर्मी से निजात कब मिलेगी। इस पहलू पर मौसम विभाग ने कहा, आने वाले दो-चार दिनों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इस अनुमान के करीब दो घंटे बाद ही दिल्ली-एनसीआर में दोपहर करीब 2.30 बजे से ही मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम की चुनौतियों को देखते हुए मछुआरों पर रोक
केरल सरकार ने गुरुवार को मानसून की दस्तक के बाद 52 दिन के लिए मछली पकड़ने (ट्रॉलिंग) पर प्रतिबंध का एलान किया। यह प्रतिबंध 10 जून से 31 जुलाई तक रहेगा। मछुआरों को राज्य के तटीय इलाकों में जाने से मना किया गया है। मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी घोषणा की। इस फैसले का मकसद समुद्री संसाधनों की रक्षा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तस्वीरों में दिल्ली-NCR की तूफानी बारिश: 80-100 KM प्रति घंटा की हवा! कई जगह गिरे पेड़; जहां-तहां फंसे लोग

अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून की गति कैसी रहेगी?
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने कहा,अगले 3 से 4 दिनों में कर्नाटक तट से होते हुए मानसून गोवा की अक्षांश रेखा तक आगे बढ़ेगा। मानसून के आगे बढ़ने के लिए जैसी मौसमी परिस्थितियां चाहिए, फिलहाल सबकुछ अनुकूल नजर आ रहा है। आईएमडी वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 जून के बाद मानसून की प्रगति धीमी होने की संभावना है।

केरल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मानसून की दस्तक से पहले मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार सुबह तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए तीन घंटे तक प्रभावी रहेगा। मौसम एजेंसी ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है।



ये भी पढ़ें- UP: आज से प्रदेश में सक्रिय होगा एक और विक्षोभ, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी; ये हैं पूर्वानुमान

हवा की गति और बारिश की मात्रा पर IMD क्या बोला?
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों की गरज के दौरान सतह पर हवा की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान है। इन जिलों में भी हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। आईएमडी ने पहले गुरुवार के लिए आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होता है।

दिल्ली में मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत, आईएमडी का रेड अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अचानक बदले मौसम के बाद मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली। हालांकि, मौसम का मिजाज अचानक बदलने को लेकर मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है। अगले कुछ घंटे 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; दिन में छाया अंधेरा

आंध्र प्रदेश में भीषण लू और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
मानसून की दस्तक के बावजूद मौसम विभाग ने कहा है कि आज आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी लोगों की परीक्षा लेगी, ऐसी संभावना है। उत्तरी तटीय जिलों में भीषण लू और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने बताया कि बुधवार को कई जिलों में तापमान अधिक रहा था। एपीएसडीएमए के निदेशक प्रखर जैन के अनुसार, आज 46 मंडलों में भीषण लू की संभावना है। कल यह संख्या 85 मंडलों तक पहुंच सकती है। एलुरु, पोलावरम और गुंटूर में 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।

कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
एपीएसडीएमए के निदेशक प्रखर जैन के मुताबिक, विदर्भ से तमिलनाडु तक फैली द्रोणिका के प्रभाव से कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जैन ने लोगों को लू से सावधान रहने, पर्याप्त पानी पीने और गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed